भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तेलंगाना भाजपा प्रमुख बी. संजय कुमार की गिरफ़्तारी का विरोध करने हैदराबाद पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि के. चंद्रशेखर राव  के नेतृत्व में गैर-प्रजातांत्रिक तरीके से सरकार चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संजय बंडी को गिरफ़्तार करना गैर-प्रजातांत्रिक है, जिस तरह से गिरफ़्तारी की गई वो प्रजातंत्र के लिए एक बहुत बड़ी चोट है,  

हैदराबाद : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस समय हैदराबाद में हैं। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में गैर-प्रजातांत्रिक तरीके से सरकार चल रही है। पिछले 2 दिनों में जो हुआ, ये प्रजातंत्र की हत्या है। एक तरह से तानाशाही है। ये सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, यहां वंशवाद चल रहा है। 
भाजपा प्रमुख ने कहा कि बंडी संजय कुमार ने अपने एमपी कार्यालय में रात को शांतिपूर्ण ढंग से जागरण रखा था। पुलिस ने पहले वहां कर्मचारियों को आने से रोका, गिरफ़्तारियां की। बंडी संजय के ऑफिस में जाकर उनसे हाथापाई करते हुए, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करते हुए गिरफ़्तार किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संजय बंडी को गिरफ़्तार करना गैर-प्रजातांत्रिक 
नड्डा ने कहा कि संजय बंडी को गिरफ़्तार करना गैर-प्रजातांत्रिक है, जिस तरह से गिरफ़्तारी की गई वो प्रजातंत्र के लिए एक बहुत बड़ी चोट है, उसकी लड़ाई भी हम मानव अधिकार आयोग से लेकर हर जगह लड़ेंगे। ये धर्मयुद्ध है, हम ये धर्म की लड़ाई लड़ेंगे और प्रजातांत्रिक तरीके से निर्णायक मोड़ तक लड़ेंगे।

भ्रष्टाचार में डूबी है तेलंगाना सरकार 
नड्डा ने कहा कि भाजपा इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और अंत तक लड़ेगी, जब तक हम इस तानाशाही सरकार को, वंशवाद की सरकार को, भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को उखाड़ नहीं फेंकते तब तक हम लड़ाई लड़ेंगे। 

Bandi Sanjay को 14 दिन की रिमांड
गौरतलब है कि संजय कुमार रविवार शाम राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दरम्यान करीमनगर की पुलिस ने उन्हें कोविड की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Telangana BJP अध्यक्ष Bandi Sanjay को 14 दिन की रिमांड, JP Nadda ने कहा लोकतंत्र की हो रही हत्या