MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • बीजेपी ने कंगना रनौत को बयानबाजी से रोका: मंडी सांसद के ये बयान हैं बेहद विवादित

बीजेपी ने कंगना रनौत को बयानबाजी से रोका: मंडी सांसद के ये बयान हैं बेहद विवादित

नई दिल्ली। बालीवुड से राजनीति में कदम रखने वाली सांसद कंगना रनौत पर बीजेपी ने किसानों पर बयान देने पर रोक लगाने के साथ उनके पूर्व के बयानों से अलग कर लिया है। कंगना हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 

4 Min read
Author : Dheerendra Gopal
| Updated : Aug 26 2024, 09:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : X

किसान पंजाब को बांग्लादेश बना दिए रहते...

कंगना ने बांग्लादेश की हिंसा को पंजाब के किसान आंदोलन से जोड़कर बीजेपी को बैकफुट पर ला दिया है। कंगना ने केंद्र सरकार की तारीफ में भूल गईं कि किसानों पर अमर्यादित बयान देकर वह देशभर के अन्नदाताओं को नाराज करने जा रही हैं। कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं। अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। किसान बिल को वापस ले लिया गया वर्ना इन उपद्रवियों की बहुत लंबी प्लानिंग थी। वे देश में कुछ भी कर सकते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
Image Credit : Social Media

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन पर भी भद्दी टिप्पणी

तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए देशभर में हुए किसान आंदोलन पर भी कंगना रनौत ने विवादित बयान देकर बवाल मचा दिया था। इस दौरान उनके खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज कराए गए। हालांकि, उस समय वह सांसद नहीं थीं। कंगना ने किसान आंदोलन के एक पोस्ट पर बुजुर्ग बिलकिस दादी कहते हुए बेहद आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इस पोस्ट को कर्नाटक हाईकोर्ट ने हटाने और फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया था। कंगना ने लिखा था: ये वही दादी है जिसे टाइम मैग्जीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपये में उपलब्ध है।

310
Image Credit : Asianet News

किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने किसानों को खालिस्तानी तक कह दिया था। उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों को खालिस्तानी आंतकवादी बताया था। उन्होंने लिखा था: ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं लेकिन हमें एक महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूलना चाहिए। इंदिरा गांधी ने इन्हें अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। भले उन्होंने इस देश को कितनी भी पीड़ा दी हो लेकिन उन्होंने अपनी जान की कीमत पर इन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी आज भी उनके नाम से कांपते हैं इनको वैसा ही गुरू चाहिए।’

410
Image Credit : Google

आजादी 2014 के बाद मिली...

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की तारीफ करते हुए इतना बोल गईं कि आलोचनाओं से घिर गईं। उन्होंने एक कार्यक्रम में 2021 में कहा था कि 1947 में भारत को जो आज़ादी मिली, वह 'भीख' थी। भारत को असली आज़ादी 2014 में मिली जब नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

510
Image Credit : Instagram/Kangana Ranaut

मुंबई की कर दी थी पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर से तुलना

2020 में भी कंगना रनौत ने विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरी थी। अभिनेत्री ने कहा कि बॉलीवुड के माफियाओं से ज़्यादा मुंबई पुलिस ने उन्हें परेशान किया है। उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। उन्हें इस शहर में असुरक्षित महसूस होता है।

610
Image Credit : Social Media

कंगना रनौत ने करण जौहर के शो "कॉफी विद करण" पर उन्हें "नेपोटिज्म का ध्वजवाहक" कहकर संबोधित किया था। इस बयान से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और भाई-भतीजावाद पर एक बड़ी बहस छेड़ दी थी।

710
Image Credit : instagram

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने उसे बॉलीवुड की साजिश बताया था। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड माफिया ने सुशांत को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।

कंगना रनौत ने बॉलीवुड को गटर कहकर भी विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड एक ऐसा गटर है जो "ड्रगीज" और "बुलीज़" से भरी हुई है।

810
Image Credit : Social media

जेएनयू स्टूडेंट्स और एंटी-बीजेपी गुटों को कंगना रनौत ने टुकड़े-टुकड़े गैंग कहते हुए कहा कि वे राष्ट्र-विरोधी हैं।

कंगना ने दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि सेलिब्रिटीज मानसिक स्वास्थ्य का इस्तेमाल प्रचार के लिए करते हैं।

910
Image Credit : Instagram

कंगना ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की आलोचना करते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदार और मूर्ख कहा क्योंकि वे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर कोई स्टैंड नहीं लेते। उन्होंने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की कठपुतली भी कहा था।

1010
Image Credit : Social media

जब जया बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री की बदनामी के खिलाफ संसद में बोला तो कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा था कि जया जी, क्या आप यही बात तब भी कहेंगी जब आपकी बेटी श्वेता को किशोरावस्था में पीटा गया हो, नशा दिया गया हो, और उसके साथ बदसलूकी की गई हो?

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
 
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
INDIND
Wed, 14 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कैसे पकड़ा गया विपक्ष का झूठ! किसने खोली ‘नकली पुलिसवालों’ के वायरल वीडियो की पोल
Recommended image2
Punjab Murder: नशा विरोधी एक्टिविस्ट की हत्या से भड़का गुस्सा, दुकान में लगाई आग, चौंकाने वाला VIDEO
Recommended image3
Who Is Sachin Waze: ₹90 हजार सैलरी, BMW और 5-स्टार होटल! पूर्व पुलिस अधिकारी की लग्जरी लाइफस्टाइल फिर चर्चा में क्यों?
Recommended image4
CJP-अभिजीत दिपके को मिल रही अमेरिकी फंडिंग? कौन है वो सिंगर जिसके दावे से मची सनसनी
Recommended image5
Air India Flight: हाइजैक अलर्ट, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कैप्टन स्मित मच्छर की फ्लाइट वाला मैसेज!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved