शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती पर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के एक ट्वीट पर बहस छिड़ गई है। जावेद अख्तर ने भगत सिंह को लेकर एक ट्वीट करते हुए कहा कि वह एक मार्क्सवादी थे और उन्होंने मैं नास्तिक क्यों हूं नामक एक लेख भी लिखा था।

नई दिल्ली. शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती पर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के एक ट्वीट पर बहस छिड़ गई है। जावेद अख्तर ने भगत सिंह को लेकर एक ट्वीट करते हुए कहा कि वह एक मार्क्सवादी थे और उन्होंने मैं नास्तिक क्यों हूं नामक एक लेख भी लिखा था। जावेद अख्तर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई। इस बीच कंगना रनौत जो कि सुशांत सिंह राजपूत मौत के बाद से चर्चा में हैं, वो भी कूंद पड़ीं। कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए निशाना साधा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए कहा कि कुछ लोग न केवल इस तथ्य का सामना करने से इनकार करते हैं, बल्कि इसे दूसरों से भी छुपाना चाहते हैं कि शहीद भगत सिंह एक मार्क्सवादी थे और उन्होंने मैं नास्तिक क्यों हूं एक लेख भी लिखा था। जावेद अख्तर ने आगे कहा कि आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन हैं ऐसे लोग? मुझे आश्चर्य है कि अगर भगत सिंह आज होते तो वह उन्हें क्या कहकर बुलाते।

अगर भगत सिंह होते तो क्या धर्म के नाम पर भारत मां के टुकड़े होते? - कंगना 
जावेद अख्तर के ट्वीट पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुझे भी आश्चर्य है कि अगर भगत सिंह आज जीवित होते तो क्या वह जनता द्वारा लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार के खिलाफ बागी होते? इसके अलावा क्या वह धर्म के नाम पर अपनी भारत माता के टुकड़े होने देते? क्या वह आज भी नास्तिक रहना पसंद करते या फिर वह बसंती चोला पहनते? वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी जावेद अख्तर के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। स्वरा भास्कर ने लिखा कि यह दुखद सच है। इसके अलावा और कई लोगों ने जावेद अख्तर के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और अपनी राय रखी है।