MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Kargil Vijay Diwas 2023: जब दिलीप कुमार बोले हैलो तो क्यों शॉक्ड रह गए नवाज शरीफ? मुशर्रफ ने भारत में बिताई रात- 10 PHOTOS

Kargil Vijay Diwas 2023: जब दिलीप कुमार बोले हैलो तो क्यों शॉक्ड रह गए नवाज शरीफ? मुशर्रफ ने भारत में बिताई रात- 10 PHOTOS

Kargil Vijay Diwas 2023. फरवरी 1999 में भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ के बीच दोस्ती पर बात हुई। इसके कुछ ही महीनों बाद पाकिस्तान ने कारगिल में 5000 से ज्यादा सैनिक और हजारों आतंकी तैनात कर दिए।  

4 Min read
Author : Manoj Kumar
| Updated : Jul 26 2023, 07:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Getty

जब वाजपेयी ने नवाज शरीफ को मिलाया फोन

तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को जब कारगिल में घुसपैठ बात पता चली तो उन्होंने तुरंत नवाज शरीफ को फोन मिलाया और कहा कि आपने मेरे साथ बुरा सलूक किया है। एक तरफ आप लाहौर में गले मिले और दूसरी तरफ कारगिल की पहाड़ियों पर कब्जा कर रहे हैं। नवाज शरीफ ने कहा कि मुझे इस बात की जरा भी जानकारी नहीं है।

210
Image Credit : Getty

दिलीप कुमार ने की नवाज शरीफ से बात तो वे हो गए हैरान

अटल बिहारी वाजपेयी ने उसी वक्त फोन मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को फोन मिला दिया। दिलीप कुमार ने नवाज शरीफ से कहा- मियां साहब, हमें आपसे इसकी उम्मीद नहीं थी क्योंकि आपने हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच अमन की बात की है। दिलीप कुमार की बात सुनकर नवाज शरीफ चौंक गए क्योंकि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि दिलीप कुमार इस मुद्दे पर बात करेंगे।

310
Image Credit : Getty

लामा ने हेलीकॉप्टर से बरसाईं गोलियां

पाकिस्तान के सैनिक भारतीय चरहवाहों को बंधक बनाना चाहते थे लेकिन वे चरवाहे भारतीय सैनिकों के साथ पहुंचे और दूरबीन से देखा कि बहुत सैनिक हैं। फिर एक लामा ने हेलीकॉप्टर से आजम, तारिक और तशफीन चौंकियों पर जमकर गोलियां बरसाईं जिससे पाक सैनिकों की पोल खुल गई।

410
Image Credit : Getty

पहली बार किया गया था बोफोर्स तोपों का इस्तेमाल

कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पहली बार बोफोर्स तोपों का इस्तेमाल किया था। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक पूरा किया। तब बिक्रम बत्रा ने कारगिल की चोटी से नारा दिया था- यह दिल मांगे मोर। इस नारे से विक्रम बत्रा पूरे देश के हीरो हो गए।

510
Image Credit : Getty

भारतीय वायुसेना ने दिखाया था अदम्य साहस

कारगिल युद्ध के दौरान इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान पर इतने बम बरसाए कि पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमान भारतीय विमानों के सामने आने से डरने लगे थे। इस तस्वीर में भारतीय वायुसेना के अधिकारी तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेयी के पाकिस्तानी वायुसेना विमान के अवशेष दिखा रहे हैं।

610
Image Credit : Getty

चरवाहे ने दी थी पाकिस्तानी घुसपैठ की पहली सूचना

ताशी नामग्याल नाम के स्थानीय चरवाहा कारगिल के बाल्टिक सेक्टर में अपने याक की तलाश कर रहा था। इसी खोज के दौरान पहली बार उसे पाकिस्तानी सैनिक दिखाई दिए। इसकी सूचना नामग्याल ने भारतीय सेना को दी।

710
Image Credit : our own

भारतीय सेना प्रमुख को पोलैंड में मिली जानकारी

जिस वक्त पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों पर कब्जा किया, उस वक्त सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक पोलैंड और चेक रिपब्लिक के दौरे पर थे। वहीं पर उन्हें भारतीय राजदूत ने कारगिल में घुसपैठ की जानकारी दी। इसके बाद सेना प्रमुख भारत के लिए रवाना हो गए।

810
Image Credit : Getty

भारतीय सेना के जांबाजों ने दिखाया अदम्य साहस

कारगिल युद्ध में भारत के 527 वीर सैनिकों ने शहादत दी थी। वहीं पाकिस्तान के 1000 से 1200 सैनिक कारगिल युद्ध की भेंट चढ़े थे। पाकिस्तान दावा करता है कि उसके 600 सैनिक मरे थे लेकिन माना जाता है कि इससे कई गुना ज्यादा सैनिक मरे थे। भारत के 1300 से ज्यादा सैनिक इस युद्ध में घायल हुए थे। आज भी भारतीय सैनिकों की याद में हर वर्ष विजय दिवस मनाया जाता है।

910
Image Credit : Getty

परवेज मुशर्रफ ने भारतीय सीमा में बिताई थी रात

परवेज मुशर्रफ ने कारगिल में हेलीकॉप्टर से भारतीय सीमा में प्रवेश किया और करीब 11 किलोमीटर तक अंदर आकर उन्होंने एक जगह पर रात बिताई थी। माना जाता है कि इस युद्ध के पीछे परवेज मुशर्रफ की ही प्लानिंग थी और वे खुद स्थिति पर लगातार निगरानी कर रहे थे।

1010
Image Credit : our own

कारगिल युद्ध पर बनी हैं कई फिल्में

कारगिल युद्ध पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनीं। इनमें कारगिल, धूप, स्टम्पड, लक्ष्य, टैंगो चार्ली, मौसम और शेरशाह जैसी मूवी सुपर-डुपर हिट रहीं। इन फिल्मों ने भारतीय सेना के नायकों को दुनिया के सामने रखा। कैप्टन मनोज पांडेय, विक्रम बत्रा जैसे हीरोज को घर-घर पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें

Kargil Vijay Diwas 2023: रोज कितनी गोलियां चलीं-कितने रॉकेट दगते थे, जानें कारगिल युद्ध से जुड़े अनजाने फैक्ट्स

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
Recommended image2
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Recommended image3
Now Playing
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह
Recommended image4
डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत
Recommended image5
Now Playing
असम, बंगाल, केरल और... 4 चुनावी राज्यों को मोदी सरकार के बजट में क्या मिला?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved