MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत की 'संजीवनी', 10 PHOTOS में देखिए देशभर में कार्यकर्ता कैसे मना रहे जश्न

कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत की 'संजीवनी', 10 PHOTOS में देखिए देशभर में कार्यकर्ता कैसे मना रहे जश्न

कर्नाटक में कांग्रेस को पूर्ण बहुत मिला है। राहुल गांधी ने कहा- हम पहले कैबिनेट मिटिंग में जनता से किए 5 वादों को पूरा करेंगे। कांग्रेस पार्टी के लिए यह जीत संजीवनी से कम नहीं है। नीचे देखिए जीत के बाद जश्न की फोटोज…

3 Min read
Manoj Kumar
Published : May 13 2023, 02:34 PM IST| Updated : May 13 2023, 05:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: कांग्रेस को मिली जीत
Image Credit : PTI

कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: कांग्रेस को मिली जीत

कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023 घोषित किया जा चुका है और पार्टी को कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। कर्नाटक में बीजेपी ने कड़ी मेहनत की थी लेकिन पार्टी पिछली बार से भी कम सीटों पर सिमट गई। यह तस्वीर झारखंड की है, जहां पार्टी के लोग मिठाइयों से मुंह मीठा कर रहे हैं।

210
कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: गदगद सिद्धारमैया
Image Credit : PTI

कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: गदगद सिद्धारमैया

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि यह जनादेश बदलाव के लिए है। यह जनादेश पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के खिलाफ लोगों का जनादेश है। पीएम ने 20 बार कर्नाटक का दौरा किया। किसी प्रधानमंत्री ने इतना प्रचार नहीं किया था। यह हार पीएम मोदी की हार है।

310
कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: जश्न में डूबी कांग्रेस
Image Credit : PTI

कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: जश्न में डूबी कांग्रेस

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का जश्न देश के दूसरे राज्यों में भी मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक की हार को पीएम की हार बताया। प्रधानमंत्री ने अपने नाम पर वोट मांगे। आप यह देख सकते हैं कि बजरंग बली किसके साथ हैं। बजरंग बली सच बोलने वालों के साथ हैं।

410
कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: बीजेपी ने हार स्वीकार की
Image Credit : PTI

कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: बीजेपी ने हार स्वीकार की

कर्नाटक के सीएम रहे बसवराज बोम्मई ने पार्टी की हार को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के बीच अपनी पहचान नहीं बना पाए। कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय नेताओं की कड़ी मेहनत के बाद भी हमें जनता का आशीर्वाद नहीं मिल पाया।

510
कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: राहुल गांधी बोले- अजेय हूं
Image Credit : PTI

कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: राहुल गांधी बोले- अजेय हूं

कर्नाटक के रूझानों से गदगद कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो अपने ट्वीटर पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं अजेय हूं। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला में पूजा अर्चना की है। जीत के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में जश्न मनाया जा रहा है।

610
कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: कल विधायकों की बैठक
Image Credit : PTI

कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: कल विधायकों की बैठक

कर्नाटक चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के लिए एक्शन में आ चुकी है। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। ऐसे में कांग्रेस ने सभी विधायकों के लिए रिसार्ट बुक कर दिया है। सभी विधायकों को बेगलुरू आने के लिए कहा गया है। दो-तीन जगहों पर रिसॉर्ट बुक हुए हैं।

710
कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: बजरंग बली के साथ जश्न
Image Credit : PTI

कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: बजरंग बली के साथ जश्न

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी के नेताओं ने बजरंग बली बने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। पार्टी के कई नेताओं ने भाजपा पर तंज कसा और कहा कि बजरंग बली को चुनाव में घसीटकर बीजेपी ने अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मार ली।

810
कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: दिल्ली मुख्यालय में जश्न
Image Credit : PTI

कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: दिल्ली मुख्यालय में जश्न

कर्नाटक में पार्टी की जीत के बाद दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया गया। वहां कार्यालय के बाहर कर्नाटक विजय का पोस्टर लगाया गया है। इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और पटाखे फोड़कर पार्टी की विजय को सेलीब्रेट किया।

910
कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: दिल्ली में मनाया गया जश्न
Image Credit : PTI

कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: दिल्ली में मनाया गया जश्न

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रूझानों में बहुमत का आंकड़ा छूते ही कांग्रेस समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पर ढोल नगाड़े बज रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि हम निश्चित तौर पर कर्नाटक में सरकार बनाने जा रहे हैं।

1010
कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: दूसरे राज्यों में जीत का दावा
Image Credit : PTI

कर्नाटक असेंबली इलेक्शन रिजल्ट 2023: दूसरे राज्यों में जीत का दावा

कांग्रेस नेता और राजस्थान के चीफ मिनिस्टर अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर चुनाव परिणाम पर साफ दिखाई दे रहा है। लोगों ने सांप्रदायिक राजनीति को छोड़कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले समय में राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना जैसे राज्यों में भी कांग्रेस की जीत होगी।

यह भी पढ़ें

Karnataka Election 2023 Results: CM बसवराज बोम्मई ने मानी हार, कहा- नतीजों का करेंगे विश्लेषण, देखेंगे कहां हुई गलती

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved