- Home
- National News
- Karnataka Elections 2023: PM Modi के रोड शो में हुई फूलों की बारिश, 10 तस्वीरों में देखें कैसा था लोगों का जोश
Karnataka Elections 2023: PM Modi के रोड शो में हुई फूलों की बारिश, 10 तस्वीरों में देखें कैसा था लोगों का जोश
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Elections 2023) के लिए शनिवार को बेंगलुरु में रोड शो किया। उन्हें देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी। लोगों ने पीएम पर फूलों की बारिश की।

प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल लोगों का जोश देखते बन रहा था। बहुत से लोग दोपहर से पीएम के आने का इंतजार कर रहे थे।
सड़क का दोनों किनारा लोगों की भीड़ से भरा हुआ था। प्रधानमंत्री जैसे ही करीब आए लोगों ने उनपर फूलों की बारिश की।
बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री को देखने के लिए आए थे। पीएम के करीब आने पर लोगों ने मोदी...मोदी... के नारे लगाए।
प्रधानमंत्री के रोड शो में बच्चे भी बड़ी संख्या में आए थे। बहुत से बच्चों ने हाथ जोड़कर नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया।
प्रधानमंत्री का रोड शो एक घंटे से अधिक समय तक चला। इस दौरान उन्होंने करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय की।
रोड शो के लिए प्रधानमंत्री ट्रक पर बनाए गए रथ पर सवार थे। उन्होंने हाथ हिलाकर सड़क के दोनों किनारे खड़े लोगों का अभिवादन किया।
रोड शो में आए लोग पीएम की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। बहुत से लोगों की कोशिश इस पल को अपने कैमरे में कैद करने की थी।
रोड शो में आए बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने हाथ हिलाकर पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री को करीब देख इस महिला ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया। रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाएं आईं थीं।
रोड शो में शामिल होने आए बहुत से लोग भाजपा का झंडा और नरेंद्र मोदी का कटआउट लिए हुए थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.