कर्नाटक के तुमकुरु में एक दंपत्ति ने तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे गरीबी और कर्ज के चलते परेशान थे।

तुमकुरु। कर्नाटक के तुमकुरु में गरीबी और कर्ज के जाल ने एक परिवार को ऐसा घेरा कि पूरा परिवार खत्म हो गया। यहां पति-पत्नी ने खुद अपने तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना सदाशिवनगर की है। पुलिस ने परिवार के पांच लोगों के शव बरामद किए। पुलिस ने सोमवार को बताया का मामला हत्या और आत्महत्या का प्रतित हो रहा है। दंपत्ति को पैसे की तंगी थी। उन्होंने कुछ लोगों के कर्ज लिए थे। कर्ज देने वाले लोग उन्हें पैसे लौटाने के लिए तंग कर रहे थे।

दंपत्ति ने की 9-13 साल के बच्चों की हत्या

पुलिस ने हत्या और आत्महत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मृतकों की पहचान 46 साल के घरीब साब, 33 साल की उसकी पत्नी सुमैया, 13 साल की हाजीरा, 11 साल के मोहम्मद सुभान और 9 साल के मोहम्मद मुनीर के रूप में हुई है। पुलिस ने खलंदर, उसकी बेटी सानिया, बेटा शाहबाज, उनकी पड़ोसी शबाना और उसकी बेटी सानिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फांसी लगाने से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

घरीब साब ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने ऐसा कदम उठाने की वजह बताई थी। पुलिस ने वीडियो को बरामद किया है। वीडियो में घरीब कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर और पुलिस अधिकारियों से उन लोगों को दंडित करने का अनुरोध किया गया था जिन्होंने उन्हें यह कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: झगड़ा करते-करते गुस्से में पति का कान चबा गई महिला, कर रही थी ये मांग

कबाब बेचता था घरीब साब

वीडियो में घरीब साब ने कहा था कि वह तुमकुरु के शिरा तालुक के लक्केनहल्ली गांव का रहने वाला है। वह 'कबाब' बेचता था। वह बेहद गरीबी में जी रहा था। उसने खलंदर समेत कई लोगों से पैसे उधार लिए थे। घरीब ने आरोप लगाया है कि वे लोग उसे और उसके परिवार के सदस्यों को परेशान करते थे। घटना पर गृह मंत्री परमेश्वर ने शोक व्यक्त किया और कहा कि वह मामले की पूरी जांच कराएंगे।

यह भी पढ़ें- बर्थडे पर दुबई नहीं ले गया पति, गुस्साई पत्नी ने नाक पर मुक्का मार ले ली जान