कर्नाटक के शिवमोगा में हिजाब विवाद को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता बीएल संतोष ने मृतक के परिजनों का साथ देने की अपील की है।

बेंगलुरु। कर्नाटक के शिवमोगा में हिजाब विवाद को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या कर दी। 26 साल के हर्षा की चाकू से गोदकर हत्या की गई। सोमवार को उसके अंतिम संस्कार के लिए निकाली गई यात्रा के दौरान शिवमोगा में हिंसा हुई। इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने मृतक के परिजनों का साथ देने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया कि शिवमोगा में राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी कट्टरपंथी ताकतों ने हर्षा की हत्या कर दी। उसके लिए कोई अंतरराष्ट्रीय लॉबी, फ्रंट पेज समर्थन या श्रद्धांजलि नहीं है। वह हिंदू था। वह राष्ट्रवादी था। आइए परिवार के साथ खड़े हों। इससे पहले बी एल संतोष ने कहा था कि हर्षा की हत्या एंटी हिजाब प्रोटेस्ट की वजह से हुई है।

Scroll to load tweet…

इन नेताओं ने भी दिया बयान
बसवराज बोम्मई, मुख्यमंत्री, कर्नाटक: कल हर्षा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कल रात से ही चल रही जांच में कुछ सबूत जुटाए गए हैं।

एचडी कुमारस्वामी, पूर्व सीएम, कर्नाटक: पिछले हफ्ते जब हिजाब विवाद शुरू हुआ था तब मैंने पहले ही ऐसा कुछ होने का अंदेशा जताया था। अब एक लड़के की मौत हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी अब खुश हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने राज्य की शांति को भंग कर दिया है।

अर्गा ज्ञानेंद्र, गृह मंत्री, कर्नाटक: ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए, पुलिस को सबूत मिले हैं। घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मेरी लोगों से अपील है कि शांति बनाए रखें।

केएस ईश्वरप्पा, रूरल डेवलपमेंट और पंचायत राज मंत्री, कर्नाटक: मैं बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत से बेहद दुखी हूं। हर्षा की हत्या मुस्लिम गुंडों ने की है। मैं अभी हालात का जायजा लेने के लिए शिवमोगा जा रहा हूं। हम गुंडागर्दी की इजाजत नहीं देंगे।

सुमलता अंबरीश, मांड्या सांसद: यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कुछ लोगों का समूह जनता को भड़का रहा है। सरकार स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश कर रही है। 

नारायण गौड़ा, मंत्री, कर्नाटक: मुझे घटना की जानकारी डीसी और एसपी से मिली है। मैंने सीएम और गृह मंत्री से मुद्दे को लेकर बात की है। अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

डीके शिवकुमार, कांग्रेस अध्यक्ष, कर्नाटक: कर्नाटक सरकार के मंत्री ईश्वरप्पा को पद से हटाया जाना चाहिए। मुझपर आरोप लगाया गया है मैंने बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के लिए 'मुस्लिम गुंडों' को उकसाया। उनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Karnataka Hijab Controversy: बजरंग दल कार्यकर्ता की शव यात्रा में दंगा, भीड़ ने दुकानों पर किया पथराव

हिजाब के खिलाफ हर्षा ने लिखा था FB पोस्ट
कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुए हिजाब विवाद को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करने पर हर्षा की हत्या कर दी गई थी। मामला रविवार रात करीब 9 बजे का है। 26 साल के हर्षा पर चाकू से हमला किया गया था। हर्षा ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखी थी। उसने भगवा शॉल का समर्थन किया था। दरअसल, हिजाब विवाद के शुरू से ही कर्नाटक में बजरंग दल सक्रिय है।

यह भी पढ़ें- हिजाब विवाद:पहले से ही कट्टरपंथियों के निशाने पर था बजरंग दल कार्यकर्ता; facebook के जरिये मिलती रहीं धमकियां