कर्नाटक के हासन में नव-नियुक्त आईपीएस अधिकारी हर्ष बर्धन की सड़क हादसे में मौत। कार का टायर फटने से हुआ हादसा, परिवार में शोक की लहर।

बेंगलुरु। कर्नाटक के हासन जिले में ट्रेनिंग पूरी कर पहली पोस्टिंग ज्वाइन करने जा रहे आईपीएस अधिकारी हर्ष बर्धन की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रविवार को हुआ। अधिकारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के थे। उन्हें हसन जिले में पहली पोस्टिंग मिली थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26 साल के हर्ष बर्धन 2023 बैच के अधिकारी थे। उन्हें कर्नाटक कैडर मिला था। हाल ही में उन्होंने मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकेडमी में ट्रेनिंग पूरी की थी। हादसा हसन से करीब 10 किलोमीटर दूर किट्टाने के पास शाम 4.20 बजे हुआ। हसन जिला पुलिस के अनुसार जिस कार में बर्धन यात्रा कर रहे थे उसका टायर फट गया था। इसके चलते ड्राइवर जिला सशस्त्र रिजर्व (डीएआर) कांस्टेबल मंजेगौड़ा ने कंट्रोल खो दिया था। गाड़ी सड़क किनारे स्थित एक घर और पेड़ से टकरा गई थी।

बर्धन के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें आनन-फानन में हसन के जनप्रिया हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेंगलुरु के हॉस्पिटल में भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन वह बच नहीं सके। ड्राइवर मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं हैं। उसका हसन में इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के थे हर्ष बर्धन

हर्ष बर्धन मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के दोसर गांव के निवासी थे। वह होलेनरसीपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए हसन जा रहे थे। उनका परिवार बिहार से है। उनके पिता अखिलेश उप-विभागीय मजिस्ट्रेट हैं। बर्धन ने दुर्घटना से पहले हसन में छह महीने की ट्रेनिंग पूरी की थी।

Scroll to load tweet…

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बर्धन के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Scroll to load tweet…

पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने भी शोक व्यक्त करते हुए इसे एक “दुखद क्षति” बताया और देश के एक समर्पित युवा अधिकारी को खोने पर दुख व्यक्त किया।