कर्नाटक के उडुपी में हमलावरों ने घर में घुसकर महिला और उसके तीन बेटों की हत्या कर दी। महिला की सास को भी चाकू मारा गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुपी में महिला और उसके तीन बेटों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी दी। मृतकों के शव उनके घर में मिले। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पहले महिला और उसके दो बड़े बेटों की हत्या की। इसी दौरान महिला का 12 साल का सबसे छोटा बेटा घर में गया तो उसे भी मार डाला गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पड़ोसी पहुंचा तो हमलावरों ने दी धमकी

शोर सुनकर एक पड़ोसी बाहर आए। वह महिला के घर यह देखने गए कि क्या हुआ है। हमलावरों ने उन्हें धमकी दी। हमले के दौरान महिला की सास को भी चाकू मारा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निजी दुश्मनी के चलते हुई हत्याएं

उडुपी के एसपी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतक महिला का नाम हसीना था। हसीना और उसके तीन बच्चों की चाकू मारकर हत्या की गई है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे का कारण निजी दुश्मनी बताई जा रही है। इसकी पुष्टि के लिए गहन जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: राजस्थान में MP का पूरा परिवार खत्म...कोई नहीं बचा पाया

सिर्फ हत्या करने आए थे हमलावर

एसपी ने बताया कि हमलावरों का मकसद सिर्फ हत्याएं करना था। घर का कोई सामान गायब नहीं हुआ है। एसप ने कहा, "हमें घटना के संबंध में रविवार सुबह दस बजे जानकारी मिली। पड़ोसियों ने महिला और उसके बच्चों के चीखने की आवाज सुनी थी। हम देख रहे हैं कि क्या हत्यारे की मां या बच्चों से कोई दुश्मनी थी। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले क्यों दो ब्रह्माकुमारी बहनों ने साथ किया सुसाइड, मरने की वजह ने उड़ाए परिवार के होश