प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार सोमवार की दरमियानी रात अंतिम सांस ली।

नई दिल्ली। प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। उनका पूरा नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज कथक डांसर होने के साथ ही शास्त्रीय गायक भी थे। उनके पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी प्रसिद्ध कथक नर्तक थे।

1983 में मिला था पद्म विभूषण सम्मान
बिरजू महाराज ने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था। इन्होंने सत्यजीत राय की फिल्म 'शतरंज के खिलाड़ी' में संगीत दिया था। बिरजू महाराज को 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला था। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने बिरजू महाराज को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी थी।

अदनान सामी ने दी श्रद्धांजलि
गायक अदनान सामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ​​​​​​अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर लिखा- महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से बहुत ज्यादा दुखी हूं। आज हमने कला के क्षेत्र का एक अनोखा संस्थान खो दिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें

पापा दो साल की बेटी को मारने की हिम्मत नहीं, इसका ख्याल रखना...Germany में इंजीनियर की पत्नी ने किया सुसाइड

Uttrakhand Election 2022: BJP ने हरक सिंह रावत को पार्टी से निकाला, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल