Kerela Viral Video: केरल के एक स्कूल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कक्षा के बीच एक दीवार खड़ी है। दीवार के एक तरफ बुर्का पहनी छात्राएं बैठी हैं और दूसरी तरफ लड़के। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। 

Kerela Viral Video: केरल के एक स्कूल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें क्लासरूम में लड़कों और लड़कियों के बीच एक दीवार खड़ी दिख रही है। दीवार के पीछे बुर्का पहनी छात्राएं बैठी हैं, जबकि लड़के दूसरी तरफ हैं। कक्षा में एक शिक्षक पारंपरिक कपड़े और टोपी पहनकर बच्चों को पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। कमरे की सजावट में बैंगनी रंग के थीम का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस दिशा में जा रहा है केरल?

बता दें कि केरल के अल-इहसान एकेडमी स्कूल और वुमेंस कॉलेज में लगे एक बोर्ड ने लोगों को हैरान कर दिया था। बोर्ड में शीर्ष छात्राओं और छात्रों की तस्वीरें थीं, लेकिन इसमें लड़कियों के चेहरे नहीं दिखाए गए थे। यह नजारा देखकर लोगों को हैरानी हुई और सवाल उठने लगा है कि केरल किस दिशा में जा रहा है? विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में केरल में वहाबी इस्लामिक विचारधारा का प्रभाव बढ़ा है। इसे कुछ इस्लामिक संगठनों और खाड़ी देशों से मिलने वाली फंडिंग से ये बढ़ावा मिला है। इन संगठनों का मकसद भारत के धर्मनिरपेक्ष ढांचे पर इस्लाम का प्रभाव बढ़ाना है। 2021 की रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि दुनिया भर के कट्टरपंथी इस्लामिक समूह भारत में इस्लामिक परियोजनाओं को आर्थिक मदद दे रहे हैं।

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

यह विवाद उस समय सामने आया जब कोचिन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजीमें आयोजित एक प्रोफकॉन्फ़्रेंस कार्यक्रम के वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में हिजाब पहनी छात्राएं छात्रों से अलग बैठी थीं। लड़के सामने की पंक्तियों में और महिलाएं पीछे एक कपड़े के परदे के पीछे बैठी थीं, जिससे दोनों एक-दूसरे को देख नहीं सकते थे।महिलाओं और पुरुषों को अलग बैठाने का यह नजारा सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या केरल धीरे-धीरे कट्टर इस्लाम की ओर बढ़ रहा है।