लोक सभा चुनान को लेकर सभी दल चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुटे हैं जबकि केरल कांग्रेस चुनाव तैयारियों के लिए फंड जुटाने में लगी है। फंड कलेक्शन के लिए कांग्रेस ने डोर टू डोर कलेक्शन अभियान चला रखा है। 

तिरुवनंतपुरम। लोकसभा चुनाव के दौरान केरला के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस का अनोखा कैंपेन चलाया गया है। पार्टी के नेताओं को दुकानों, बाजारों और गलियों में जाकर फंड कलेक्ट करते देखा जा रहा है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यख एमएम हसन खुद अपने चुनाव अभियान के लिए फंड कलेक्शन करने के लिए बाल्टी लेकर लोगों से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए चंदा मांगते नजर आ रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से ये आरोप लगाए जाने के बाद कि पार्टी के बैंक खाते फंड देने लायक नहीं हैं, केरल में ये कैंपेन चलाया जा रहा है। चंदा लेते समय ये भी बताया जा रहा है कि इस धन का प्रयोग चुनाव से पहले पार्टी के प्रचार अभियान के लिए किया जाएगा।

केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
केरल कांग्रेस कैंपेन के दौरा मोदी सरकार पर भी नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की हठी सरकार ने कांग्रेस के बैंक खातों को सीज कर दिया है। ऐसे में केपीससी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आम लोगों से संपर्क करने और चुनाव कार्य में समर्थन प्राप्त करने के लिए कहा है। 

पढ़ें Video:क्या पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस? असम के CM ने पड़ोसी मुल्क का नाम लेकर चुनावी घोषणा पत्र के बारे में क्या कह दिया ऐसा

210 करोड़ इनकम टैक्स चुकाने की मांग की थी
लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले फरवरी में एक विवाद के मामले में कांग्रेस से 210 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स चुकाने की मांग की गई थी। इसी मामले में उनके बैंक खाते सीज कर दिए गए थे। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र हमला बताया था। कांग्रेस ने ये भी दावा किया था कि इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल ने पार्टी को अपने खातों को 21 फरवरी तक ही अपने खातों को आंशिक रूप से चलाने की परमीशन दी है। इसे सोनिया गांधी बड़ा बयान दिया था कि पार्टी को पंगु बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने ये जाल बुना था।