केरल की महिला ने मुंबई आतंकी हमले को सही ठहराकर सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। इससे नाराज नेटिजंंस ने महिला खिलाफ सख्च कार्रवाई की मांग की है। 

नेशनल न्यूज। मुंबई आतंकी हमला हर भारतवासी के दिलों में एक जख्म की तरह है जिसके घाव शायद कभी न भर सकें। लेकिन केरल की एक महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई आतंकी हमले को सही ठहरा रही है। सुनने में यह हैरान करने वाला लगेगा लेकिन महिला इस आतंकी हमले की पैरवी करती दिख रही है। केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित लेखिका एशलिन जिम्मी ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से किए गए आतंकवादी हमलों के लिए समर्थन जताकर विवाद खड़ा कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई ने मुझे शाहरुख और सलमान की हिरोइन बनने नहीं दिया
केरल की महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मुंबई में हुए आतंकी हमले को जायज ठहरा रही है। महिला मुंबई को बहुत खराब बता रही है। केरल की महिला लेखिका एशलिन जिम्मी ने वीडियो में कहा है कि वह इसलिए मुंबई से नाराज हैं क्योंकि उसे शाहरुख खान और सलमान खान के साथ हिरोइन के रूप में काम करने का मौका नहीं मिला। मुंबई ने उनका ये सपना पूरा होने नहीं दिया। 

पढ़ें पाकिस्तान के डॉन को किसने दी बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो...

सोशल मीडिया पर महिला के प्रति फूटा गुस्सा
केरल की इस महिला के सोशल मीडिया पर दिए गए बयान के बाद से यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महिला को लेकर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। महिला के प्रति लोगों में गुस्सा फैल गया है। यहां तक कि यूजर महिला के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर उसे जेल तक भेजने की मांग कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…