केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर (Rajeev Chandrashekhar) ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि के लैंडस्केप को बदल दिया है। रिकॉर्ड एमएसपी ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया है।

नई दिल्ली। 23 दिसंबर को किसान दिवस (Kisan Diwas) है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर (Rajeev Chandrashekhar) ने एक्स पर कई पोस्ट शेयर किए हैं। इनमें मंत्री ने बताया है कि किसानों की खुशहाली मोदी की गारंटी है। मोदी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। इसका लाभ अन्नदाताओं को मिल रहा है।

राजीव चन्द्रशेखर ने एक्स पर पोस्ट किया, "मोदी की गारंटी-अन्नदाता का सदा हो सम्मान, खुशहाल हो देश का हर किसान। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि के लैंडस्केप को बदल दिया है। उन्होंने इस क्षेत्र में सुधार लाए हैं और किसानों को सशक्त किया है।"

Scroll to load tweet…

रिकॉर्ड एमएसपी ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया

मंत्री ने अपने दूसरे पोस्ट में कहा कि कृषि के लिए बजट आवंटन में भारी वृद्धि की गई है। इससे पता चलता है कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार गांव, गरीब और किसान के लिए कितनी प्रतिबद्ध है। फसलों की रिकॉर्ड एमएसपी (Minimum Support Price) खरीद ने हमारे किसान भाइयों और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दिया है।"

Scroll to load tweet…

कृषि का बजट बढ़कर हुआ 1.25 लाख करोड़ रुपए

इसके साथ ही मंत्री ने ग्राफिक्स के जरिए बताया कि 2014 में कृषि का कुल बजट 27 हजार करोड़ रुपए था। 2023 में यह बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपए हो गया। सभी 22 फसलों पर मिलने वाली MSP में भारी वृद्धि की गई है। 2014 में गेहूं पर MSP 1400 रुपए प्रति क्विंटल था। 2022 तक यह बढ़कर 2125 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। 2014 में धान पर MSP 1310 रुपए प्रति क्विंटल था। 2022 तक यह बढ़कर 2040 रुपए हो गया।

Scroll to load tweet…

11 करोड़ किसानों के खातों में भेजे गए पैसे

केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट किया, "PMKisan सम्मान निधि योजना किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी DBT योजना है। इससे 2.75 लाख करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया है। यह 2009-2014 के कृषि बजट के दोगुने से भी अधिक है। बिना किसी भ्रष्टाचार, रिसाव या बिचौलियों के सीधे 11 करोड़ किसानों के खातों में पैसे भेजे गए हैं।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “नरेंद्र मोदी की सरकार ने न सिर्फ छोटे किसानों के लिए फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का कवरेज बढ़ाया है, बल्कि पहली बार पशुपालकों और मछुआरों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से जोड़ा है। भारत ने रिकॉर्ड अनाज उत्पादन किया है। 2022-23 में अब तक का सबसे अधिक कृषि निर्यात हुआ है।”