असम के जोरहाट एयरपोर्ट पर इंडिगो (IndiGo) का एक विमान टेकऑफ के समय रनवे से फिसल गया। विमान के पहिए कीचड़ में फंस गए। विमान में 98 यात्री सवार थे। बाद में फ्लाइट रद्द कर दिया गया। 

जोरहाट। असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने जा रही इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट (6E-757) रनवे से फिसल गई। विमान के पहिए कीचड़ में फंस गए। एयरलाइन ने शुक्रवार को बताया कि कोलकाता के लिए उड़ान भरते समय विमान रनवे से फिसला था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंडिगो ने कहा कि घटना गुरुवार शाम की है। विमान 98 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने जा रहा था। विमान जब टैक्सी वे से निकलकर रनवे की ओर बढ़ रहा था तब उसके मुख्य पहियों में एक टैक्सी वे से सटे घास पर चला गया था। पायलट को जानकारी मिली तो उसने ऐहतियाती तौर पर टैक्सी प्रक्रिया को अंजाम दिया और जरूरी जांच कराने को कहा। रनवे से फिसलने के बाद रखरखाव टीम ने विमान की जांच की और उड़ान रद्द कर दिया गया। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी ने बताया कि कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को कई घंटों तक जोरहाट में तकनीकी दिक्कत के कारण रोके जाने के बाद रद्द कर दिया गया। विमान में कुछ तकनीकी समस्या थी। उसमें 98 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। रात करीब 8:15 बजे उड़ान रद्द कर दी गई।

यह भी पढ़ें- भारत के एयरलाइंस कंपनियों ने सभी स्टेशनों पर योग्य इंजीनियरिंग कर्मियों को तैनात किया: DGCA

घास के मैदान में फंस गए थे विमान के पहिए
इससे पहले, एक स्थानीय पत्रकार ने ट्विटर पर एक तस्वीर अपलोड की, जिसमें एक विमान दिखाई दे रहा था। विमान स्पष्ट रूप से रनवे से फिसला हुआ दिख रहा था। उसके एक जोड़ी पहिए घास के मैदान में फंस गए थे। इंडिगो को टैग करते हुए, मुंशी ने पोस्ट किया, "गुवाहाटी कोलकाता इंडिगो फ्लाइट 6F757 रनवे से फिसल गई और असम के जोरहाट हवाई अड्डे पर कीचड़ भरे मैदान में फंस गई। 

यह भी पढ़ें- अमेरिका से इंडियन नेवी को मिले दो MH-60R हेलिकॉप्टर, पानी में छिपी पनडुब्बियों के शिकार में है माहिर