भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को कोलकाता पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकता कानून के सपोर्ट में रैली निकाल रहे थे। आरोप है कि पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज फेरी में रैली निकालने के लिए उन्होंने इजाजत नहीं ली थी। 

कोलकाता. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को कोलकाता पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकता कानून के सपोर्ट में रैली निकाल रहे थे। आरोप है कि पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज फेरी में रैली निकालने के लिए उन्होंने इजाजत नहीं ली थी। पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेता पुलिस की अनुमति के बिना कथित रूप से मार्च आयोजित करना चाहते थे जिसके बाद उन्हें में लिया गया और पुलिस वैन में बैठाकर दूसरे स्थान पर ले जाया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अभिनंदन यात्रा निकाल रहे थे विजयवर्गीय

भाजपा बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय दक्षिण कोलकाता में सीएए के समर्थन में अभिनंदन यात्रा निकाल रहे थे। इसी दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया।