कोलकाता लॉ कॉलेज में रेप केस का मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा उर्फ 'मैंगो मिश्रा' छात्रों के बीच दहशत का पर्याय था। छात्राओं की तस्वीरें मॉर्फ करके शेयर करने, यौन शोषण और मारपीट जैसे आरोपों से घिरा मनोजित, नहीं हुआ कोई एक्शन।

Kolkata Rape Case Latest Update : (कोलकाता). कोलकाता के सनसनीखेज रेप केस का मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा छात्रों के बीच खौफ का दूसरा नाम था। NDTV से बातचीत में कोलकाता लॉ कॉलेज के पूर्व छात्रों ने बताया कि मनोजित पढ़ाई के दौरान और बाद में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हुए भी कैंपस में दहशत फैलाता था। आरोप है कि वो छात्राओं की तस्वीरें लेकर उन्हें मॉर्फ करके WhatsApp ग्रुप में शेयर करता था और उनका यौन शोषण भी करता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छात्रों ने बताया कि क्लास में बेइज्जती के डर से वे क्लास में जाने से भी डरते थे। मनोजित के खिलाफ कैंपस में कई शिकायतें की गई थीं। 2019 में उसने एक छात्रा के साथ बदसलूकी की और उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। 2024 में उसने एक सुरक्षाकर्मी को पीटकर अधमरा कर दिया और कॉलेज में हंगामा किया। मनोजित को कैंपस में 'मैंगो मिश्रा' के नाम से जाना जाता था।

मनोजित के राजनीतिक रसूख के चलते कोई भी उसके खिलाफ आवाज नहीं उठाता था। उसके खिलाफ चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं। FIR दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लड़कियां उसके डर से क्लास जाना तक छोड़ देती थीं। कई छात्राओं ने तो पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने आए मनोजित से सभी छात्र डरते थे। एक पूर्व छात्र ने बताया कि कालीघाट मंदिर के पुजारी मनोजित के पिता समेत सभी ने उससे नाता तोड़ लिया था। इस रेप केस में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।