प्रियंका गांधी को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था जब वह लखीमपुर खीरी जा रही थीं। उनको सीतापुर जिले के पीएसी गेस्ट हाउस में रखा गया था। पुलिस ने उनको 30 घंटे से अधिक समय से हिरासत में रखे हुए था। 

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अधिकारिक रूप से यूपी में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रियंका पर शांति भंग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है। वह सोमवार से ही पुलिस हिरासत में थीं। प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी में कुचले गए किसानों से मिलने जाना था लेकिन उनको रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद से आक्रोशित कांग्रेसी आंदोलित थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंगलवार को प्रियंका समेत 11 कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर

शांतिभंग के आरोप में यूपी सरकार ने प्रियंका गांधी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई है। इन सभी के खिलाफ सीतापुर के हरगांव थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। 

सीतापुर गेस्ट हाउस में सोमवार से ही हिरासत में

प्रियंका गांधी को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था जब वह लखीमपुर खीरी जा रही थीं। उनको सीतापुर जिले के पीएसी गेस्ट हाउस में रखा गया था। पुलिस ने उनको 30 घंटे से अधिक समय से हिरासत में रखे हुए था। मंगलवार को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अरेस्ट कर लिया गया। 

प्रियंका ने मोदी से किया था सवाल

दरअसल, लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के मामले में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से सवाल किए थे। उन्होंने मंगलवार को वीडियो जारी कर पूछा था कि लखीमपुर खीरी में आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के सुपुत्र आशीष मिश्र की गिरफ्तारी अबतक क्यों नहीं हुई। गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र को मंत्रीमंडल से बर्खास्त क्यों नहीं किया गया। उन्होंने पूछा कि पीएम मोदी अब तक लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवार से मिलने क्यों नहीं गए।

Scroll to load tweet…

राहुल ने कहा- नहीं रुकेगा सत्याग्रह, प्रियंका सच्ची कांग्रेसी

प्रियंका गांधी को यूपी में पहले हिरासत में रखने और बाद में गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि सत्याग्रह रुकेगा नहीं। जिसे हिरासत में रखा गया है वह डरती नहीं है। सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी। 

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: 

पेंडोरा पेपर लीक्स की निगरानी के लिए मल्टी इन्वेस्टिगेटिंग ग्रुप, सीबीडीटी चेयरमैन होंगे अध्यक्ष

सरकार की सख्ती: ब्रिटेन से आए 700 पैसेंजर्स को 10 दिन के लिए किया गया आईसोलेट

पैगंबर मोहम्मद की विवादित कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अलकायदा ने 100000 अमेरिकी डॉलर का रखा था इनाम