राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। वह बेड पर खुद से बैठ पा रहे हैं और सहारे से खड़े हो रहे हैं।

नई दिल्ली। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। कई दिनों तक अस्पताल के आईसीयू में रहने के बाद शुक्रवार को वह पहली बार खुद बेड पर बैठे। वह सहारे की मदद के खड़े भी हुए। लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और लोगों से उनके लिए दुआ करते रहने की अपील की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीसा भारती ने कहा कि लालू जी अब बेड पर बैठ पा रहे हैं। वह सहारे की मदद से खड़े भी हो रहे हैं। उनकी सेहत में बहुत अधिक सुधार हुआ है। मीसा ने ट्वीट किया, "आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से लालू प्रसाद की तबियत में काफी सुधार है। अब वह बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू यादव से बेहतर कौन जानता है।"

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- लालू प्रसाद यादव हेल्थ अपडेट: शरीर में नहीं हो रहा कोई मूवमेंट, राबड़ी ने कहा- चिंता नहीं दुआ कीजिए...

लालू यादव के शरीर में तीन जगह है फ्रैक्चर
बता दें कि लालू यादव रविवार को राबड़ी आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इसके चलते उन्हें कमर और कंधे में चोट लगी है। उनके शरीर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। पहले उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। 

यह भी पढ़ें- लालू प्रसाद यादव हेल्थ अपडेट: सीढ़ी पर गिरने से 3 जगह फ्रैक्चर, दवाओं का ओवरडोज-देशभर में हो रही दुआ