दिल्ली में 18 अप्रैल को कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद एक एक हफ्ते कर यह 5वीं बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है।  

नई दिल्ली. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने 1 हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। यानी अब राजधानी में 31 मई तक पाबंदियां जारी रहेंगी। इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर राज्य में केस इसी तरह से कम होते चले गए तो हम धीरे धीरे लॉकडाउन हटाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली में 18 अप्रैल को कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद एक एक हफ्ते कर यह 5वीं बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है। 

पॉजिटिविटी रेट हुआ कम
केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में लगातार केस घट रहे हैं। इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है। हालांकि, तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, हम इसके लिए तैयारियां कर रहे हैं। लेकिन भगवान ना करे, कोई तीसरी लहर आए। सभी स्वस्थ रहें, यही प्रार्थना है। 

केजरीवाल ने और क्या कहा ?

- केजरीवाल ने कहा, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण 2.5% के नीचे पहुंच गया है। अप्रैल में पॉजिटिविटी रेट 36% था। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1600 केस सामने आए हैं।

- केजरीवाल ने कहा, अगर सभी को वैक्सीन लग जाती है, तो शायद तीसरी लहर ना आए। हम जल्द से जल्द सभी को वैक्सीन लगवा रहे हैं। हम अपना बजट खर्च करने को तैयार हैं। कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। 

- 'वैक्सीन की बहुत कमी है, लेकिन वैक्सीन की समस्या का समाधान हम सब मिलकर निकालेंगे।'