कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि वह किसानों के कर्ज माफ करेगी। इसके साथ ही एमएसपी पर फसलों की खरीद के लिए कानूनी गारंटी देगी। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें किसानों से कई बड़े वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने किसानों से वादा किया है कि MSP की कानूनी गारंटी मिलेगी। कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए कर्ज माफी होगी। इसकी योजना प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग बनाया जाएगा। किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी। किसानी के लिए जरूरी हर चीज से GST हटेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस ने किसानों से किये ये वादे

1- स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सरकार द्वारा हर साल घोषित की जाने वाली MSP (Minimum Support Prices) के लिए कांग्रेस कानूनी गारंटी मिलेगी।

2. कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) को वैधानिक संस्था बनाया जाएगा।

3. किसानों से उनके फसल की खरीद एमएसपी पर होगी और पैसे सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे।

4. हम कृषि वित्त पर एक स्थायी आयोग नियुक्त करेंगे। यह समय-समय पर कृषि ऋण की सीमा और कर्ज की जरूरत पर रिपोर्ट करेगा। यह आयोग बताएगा कि किसान कितना कर्ज सकते हैं। 

5. किसान और उसके खेत के आधार पर फसल बीमा कराया जाएगा। बीमा राशि के अनुसार किसान से प्रीमियम लिया जाएगा। 30 दिन के अंदर दावों का निपटारा किया जाएगा।

6. किसान अपने कृषि उपज बेच सकें इसके लिए तीन रास्ते उपलब्ध कराएं। पहला, प्रचलित APMC एक्ट के तहत रेगुलेटेड बाजार। दूसरा, ई-मार्केट। इसे किसान संगठनों के प्रतिनिधित्व वाले निकाय द्वारा चलाया जाएगा। निकाय में किसान-उत्पादक संगठन (एफपीओ) और व्यक्तिगत प्रगतिशील किसान भी होंगे। तीसरा, किसान को कृषि उपज बेचने की आजादी होगी। वह फार्म-गेट या पसंद के किसी अन्य स्थान पर अपना फसल बेच सकते हैं।

7. बड़े पैमाने पर किसान खुदरा बाजार बनाएंगे।

8. खेती से जुड़े सामानों के आयात-निर्यात के लिए सरल नीति बनाएंगे। इसमें किसानों के हित को सबसे ऊपर रखा जाएगा।

9. कृषि विज्ञान केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हर केंद्र पर और अधिक कृषि वैज्ञानिक नियुक्ति किए जाएंगे।

10. किसान सोलर एनर्जी से ट्यूबवेल चला सकें इसके लिए बड़ा कार्यक्रम शुरू करेंगे।

11. बागवानी, मछलीपालन और रेशमकीटपालन को बढ़ावा दिया जाएगा।

12. 5 साल में डेयरी और मुर्गीपालन में उत्पादन का मूल्य दोगुना करेंगे।

13. राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर सुनिश्चित करेंगे कि देश के हर जिले में एक कृषि महाविद्यालय और एक पशु चिकित्सा महाविद्यालय हो।

14. पांच साल में हम कृषि में अनुसंधान एवं विकास के लिए होने वाले खर्च को दोगुना करेंगे।

मछुआरों से कांग्रेस का वादा

1. समुंद्र में मछली पकड़ने वालों को डीजल सब्सिडी देंगे।

2. अगर कोई मछुआरा समुंद्र में लापता हो जाता है तो उसे जल्द से जल्द खोजा जाएगा। यदि उसे मृत मान लिया जाए तो तीन माह के भीतर जारी किया गया मृत्यु प्रमाण पत्र मान्य होगा।

3. समुंद्र में मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बीमा कवर मिलेगा। इसके लिए बीमा कंपनियों को निर्देश देंगे।

4. किसान क्रेडिट कार्ड की तरह मछुआरा समुदायों को क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

5. मछुआरा समुदायों की गणना जाति में की जायेगी।

6. अंतर्देशीय मछली पकड़ने और जलीय कृषि को 'कृषि' की मान्यता दी जाएगी।

7. पादप स्वच्छता मानकों को बढ़ावा देगी। समुद्री उत्पादों के निर्यात को यह मानक मिलता है।

8. तट के किनारे मछली पकड़ने के बंदरगाह विकसित किए जायेंगे।

9. मछुआरा समुदायों के लिए सहकारी बैंक बनाएंगे।

10. पड़ोसी देशों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ तंत्र स्थापित किया जाएगा। इससे मछुआरों की गिरफ्तारी और नाव जब्त करने की समस्या में सुधार होगा।