एक्ट्रेस और भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने शुक्रवार को मंडी में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने रैली में भाषण दिया। कंगना ने सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट की चर्चा कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार और एक्ट्रेस कंगना रनौत चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। शुक्रवार को उन्होंने मंडी में रोड शो किया। इसके बाद रैली में भाषण दिया। कंगना के रोड शो में लोगों की भीड़ उमड़ी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं आपलोगों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ूंगी। आप ये मत सोचिए कि कंगना हीरोइन है, स्टार है। कंपना आपकी बेटी है। मैं अपने भाई बहनों को, यहां सारे में रिश्तेदार हैं।" रोड शो के दौरान कंगना ने जय श्री राम के नारे लगाए। उनके साथ चल रहे लोग भी बार-बार जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।

Scroll to load tweet…

सुप्रिया श्रीनेत के बयान की चर्चा कर कांग्रेस पर साधा निशाना

रोड शो के बाद कंगना ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा किए गए विवादित पोस्ट का जिक्र किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, सोमवार को सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम पेज पर कंगना रनौत को लेकर पोस्ट किया गया था। कंगना की तस्वीर लगाई गई थी। इसके साथ लिखा गया था, "क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा?" इसके बाद विवाद शुरू हो गया था।

यह भी पढ़ें- सुप्रिया को मिली कंगना पर विवादित पोस्ट की सजा, पार्टी ने टिकट के बदले दी ये नसीहत

रैली में कंगना ने कहा, "मुझे जो सौभाग्य मिला है। मैं बता नहीं सकती। मेरी प्रसन्नता की कोई सीमा नहीं है। अपने घर, अपने लोग, अपने देश वापस आकर कौन खुश नहीं होगा। कांग्रेस को ये खुशी मंजूर नहीं है। उन्होंने अपनी गंदी राजनीति शुरू कर दी। राहुल गांधी कहते हैं कि हिंदुओं की शक्ति को नष्ट करना है। इस तरह की बातें करते हैं वो। उनकी प्रवक्ता कहती हैं को मंडी की लड़कियों के भाव क्या चल रहे हैं। इस तरह की नीच और अभद्र बातें हुईं हैं। किसका दिल नहीं घबरा जाएगा। वो मंडी जिसका नाम ऋषि मांडव के नाम पर रखा गया है। जहां शिवरात्री का सबसे बड़ा मेला लगता है। इस मंडी की बहन-बेटियों के बारे में इस तरह की सोच रखना कितनी नीचता की बात है। लेकिन इनसे उम्मीद ही क्या की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने किया ऐसा पोस्ट कि मच गया बवाल, पूछा आपत्तिजनक सवाल