लॉर्ड निकोलस स्टर्न ने कहा कि मैंने नवंबर 2021 में ग्लासगो में COP 26 में प्रधान मंत्री मोदी के भाषण को ध्यान से सुना।

Lord Nicolas Stern praises PM Modi: विश्व बैंक के कार्यक्रम 'मेकिंग इट पर्सनल: हाउ बिहेवियरल चेंज कैन टैकल क्लाइमेट चेंज' के दौरान लॉर्ड निकोलस स्टर्न ने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की है। लॉर्ड निकोलस स्टर्न ने कहा कि पीएम मोदी का LiFE मॉडल या अन्य कॉन्सेप्ट चीजों को बहुत अलग तरीके से डील करता है जोकि ग्रोथ और डेवलपमेंट का एक बेहतर तरीका है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी विकास और विकास की एक पूरी नई कहानी लेकर आए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैंने ग्लासगो में सुना है मोदी का स्पीच

लॉर्ड निकोलस स्टर्न ने कहा कि मैंने नवंबर 2021 में ग्लासगो में COP 26 में प्रधान मंत्री मोदी के भाषण को ध्यान से सुना। उन्होंने LiFE सहित जो अन्य कॉन्सेप्ट निर्धारित किया, वह स्थायी लचीलापन और समावेशी विकास जैसा दिखता है। उनका स्पष्ट मॉडल, आपको ऐसा शहर देता है जहां आप सुकून से चल सके और सांस ले सकते हैं। आपको फलदायी इकोसिस्टम देता है। यह मॉडल आपको ऊर्जा संसाधनों का अधिक कुशलता से उपयोग करने देता है। पीएम नरेंद्र मोदी का मॉडल, अतीत के विनाशकारी और गंदे मॉडल से और कुछ नया और बहुत अधिक आकर्षक है। सभी के लिए एकसाथ काम करने के लिए बिल्कुल ही मौलिक है। इस मॉडल का अर्थ है चीजों को बहुत अलग तरीके से करना, ग्रोथ और डेवलपमेंट का एक बेहतर तरीका है। आज भारत मोदी के उस मॉडल पर है।