लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू (Lt Gen BS Raju) को थल सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 1 मई से कार्यभार संभालेंगे। एक मई को ही नए थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे (Lt Gen Manoj Pande)  भी पदभार संभालेंगे।

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू (Lt Gen BS Raju) को थल सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 1 मई से कार्यभार संभालेंगे। एक मई को ही नए थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे (Lt Gen Manoj Pande) भी पदभार संभालेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अभी जनरल राजू मिलिट्री ऑपरेशंस डायरेक्टर जनरल के रूप में सेवा दे रहे हैं। उनकी नियुक्ति को बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि ऐसे अधिकारी को थल सेना का नया उप प्रमुख बनाया जा रहा है जो सेना में कमांडर नहीं रहा है। इस संबंध में ADG PI-INDIAN ARMY ने ट्वीट किया है। ट्वीट में कहा गया है कि सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। 

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- पंजाब के पटियाला में बवाल: शिवसैनिक और खालिस्तानी समर्थक भिड़े, खुलेआम चले पत्थर और तलवारें

जनरल मनोज पांडे नियुक्त किए गए हैं अगले सेना प्रमुख
बता दें कि केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। 29वें सेना प्रमुख मनोज पांडे कोर ऑफ इंजीनियर्स से थल सेनाध्यक्ष बनने वाले पहले अधिकारी होंगे। वह जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की जगह लेंगे। नरवणे 30 अप्रैल को अपना 28 महीने का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- अपने आखिरी दिन गिन रहा हिंसा पसंद करने वाला समाज