महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत और अन्य 5 घायल हो गए। मलबे में से अबतक 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देर रात बिल्डिंग के कॉलम हिलने लगे थे। इसके बाद पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। इमारत खाली होती उससे पहले यह हादसा हो गया। 

मुंबई. महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत और अन्य 5 घायल हो गए। मलबे में से अबतक 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देर रात बिल्डिंग के कॉलम हिलने लगे थे। इसके बाद पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। इमारत खाली होती उससे पहले यह हादसा हो गया। 

Scroll to load tweet…

वहीं महानगरपालिका का कहना है कि उसने समय रहते बिल्डिंग खाली करवा ली थी। कुछ लोग बिना अनुमति के बिल्डिंग के अंदर चले गए थे ।पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। यह इमारत छह साल पहले बनी थी। 

Scroll to load tweet…

महानगरपालिका के मुताबिक, बिल्डिंग शुक्रवार शाम 7:30 के आसपास हिलने लगी थी। इसके बाद 9.30 पर कंट्रोल रूम पर फोन किया गया। मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने बिल्डिंग को खाली कराया। घटनास्थल पर मौजूद एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड टीम डॉग स्कॉड की मदद से मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। 

इससे पहले भी हो चुका है हादसा

मुंबई के डोंगरी में बड़ा हादसा हुआ था। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी और 23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। उस राज्य के मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख के मुआवजे की घोषणा की थी।