शिवसेना के नेता संजय राउत ने  अजीत पवार पर निशाना साधा और कहा कि अजित पवार वकील से मिलने के बहाने बाहर गए थे। सत्ता और पैसे के दम पर पूरा खेला हुआ है। अजित पवार नजर नहीं मिला पा रहे थे।

मुंबई. महाराष्ट्र में शनिवार की अल सुबह आए सियासी भूचाल पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने अजीत पवार पर निशाना साधा और कहा कि अजित पवार वकील से मिलने के बहाने बाहर गए थे। सत्ता और पैसे के दम पर पूरा खेला हुआ है। अजित पवार नजर नहीं मिला पा रहे थे।अंधेरे में अजित पवार ने डाका डाला है। अजित पवार और उनके साथियों ने छत्रपति शिवाजी का नाम बदनाम किया है। आज सुबह दो बार उद्धव ठाकरे से शरद पवार की बात हुई थी। इसके साथ ही राउत ने कहा कि आखिरी वक्त तक अजित पवार हमारे साथ थे। अजित पवार ने शरद पवार को धोखा दिया है। कल रात अजित पवार बैठक में मौजूद थे। अजित पवार को ईडी की जांच का डर है। संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल भी इसमें शामिल हैं। राजभवन की शक्तियों का दुरुपयोग हुआ है। बीजेपी और फडणवीस सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…


कांग्रेस ने कहा, पवार जी तू सी ग्रेट हो 

वहीं, बीजेपी के दाव से शिवसेना और कांग्रेस के चित होने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए शरद पवार पर तंज कसते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने लिखा कि 'पवार जी तुस्सी ग्रेट हो।' बता दें कि शनिवार की सुबह अचानक देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली वहीं एनसीपी नेता अजित पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया गया है।

Scroll to load tweet…