उदयपुर के राजकुमार को महिंद्र के सीईओ ने गिफ्ट की थार, प्रिंस के पास है कई शानदार कारें

नई दिल्ली. महिंद्रा ग्रुप के सीईओ आनंद महिंद्रा ने उदयपुर के प्रिंस लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को महिंद्रा थार 700 लिमिटेड एडिशन (Mahindra Thar 700 Limited Edition) गिफ्ट की। हाल ही में खुद आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा थार की चाबी लक्ष्यराज को सौंपी। इस बात की जानकारी प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आनंद महिंद्रा के साथ तस्वीर शेयर कर की दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेवाड़ राजघराने का कार प्रेम
मेवाड़ राजघराना अपने कार प्रेम के लिए जाना जाता है, झीलो के शहर उदयपुर में 20 साल पहले मेवाड़ फैमिली ने विंटेज कार का म्यूजियम बनाया था। उनके पास दुनिया की एक से बढ़कर एक शानदार और विंटेज कारें मौजूद हैं।

थार महिंद्रा की सिग्नेचर व्हीकल
थार 700 ने महिंद्र की 70 साल की विरासत को चिन्हित किया है। क्योंकि थार उस समय से है जब 1949 में महिंद्रा ने भारत में इसकी शुरूआत की थी। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9,99,000 रुपये है।