बैंकर की नौकरी छोड़कर राजनीति ज्वाइन करने वाली टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है।

Mahua Moitra comment on NCW Chief: सदन से लेकर सड़क तक अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जानी जाने वाली सांसद महुआ मोइत्रा का विवादों से भी गहरा नाता है। बैंकर की नौकरी छोड़कर राजनीति ज्वाइन करने वाली टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। महिला आयोग ने महुआ मोइत्रा की टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जबकि बीजेपी ने महुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए उनको बर्खास्त करने की मांग की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महुआ मोइत्रा ने महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को क्या कहा?

दरअसल, यूपी के हाथरस में सत्संग के बाद हुई भगदड़ में 121 मौतों की घटना के बाद 4 जुलाई को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पीड़ितों से मिलने पहुंची थीं। रेखा शर्मा का हाथरस दौरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ चलने वाला कोई व्यक्ति छतरी तानकर उनके पीछे-पीछे चलता दिख रहा है। इस वीडियो पर कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को अपना छाता खुद हाथ में पकड़कर चलना चाहिए। इस वीडियो पोस्ट पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की टिप्पणी ने बवाल मचा दिया है। महुआ मोइत्रा ने लिखा कि वह अपना छाता इसलिए नहीं पकड़ कर चल रहीं क्योंकि वह अपने बॉस लोगों का पजामा पकड़कर रखने में व्यस्त हैं। महुआ मोइत्रा की इस टिप्पणी के बाद विरोधी दल बीजेपी और एनडीए के कई दलों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

रेखा शर्मा ने क्या जवाब दिया महुआ मोइत्रा को?

एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि वह छाता में नहीं थीं। मैंने किसी को छाता तानने को कहा भी नहीं था और मैं यह जान भी नहीं पायी कि कोई उनके लिए छाता लेकर चल रहा है। वहां काफी भीड़ थी और मैं पीड़ितों से बातचीत करने में व्यस्त थी। उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा एक ट्रोल हैं। वह अपना काम करने की बजाय केवल लोगों को ट्रोल करने में ही व्यस्त रहती हैं। मैं किसी ट्रोलर्स की ओर ध्यान नहीं देती।

यह भी पढ़ें:

भारत मां के 10 वीर सपूतों को कीर्ति चक्र और 26 जांबाजों को शौर्य चक्र से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित