उत्तर प्रदेश के मऊ में सोमवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत गिर जई। मोहमदाबाद के वलीदपुर गांव में हुए इस हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है। हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संज्ञान ले लिया है।
मऊ. उत्तर प्रदेश के मऊ में सोमवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत गिर जई। मोहमदाबाद के वलीदपुर गांव में हुए इस हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है। हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संज्ञान ले लिया है। योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने घायलों के इलाज की व्यवस्था कराने के लिए तत्काल आदेश दिया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

Scroll to load tweet…
