मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार देर रात कुएं में गिरे दो दर्जन लोगों में से 4 की मौत की खबर है। आंकड़ा और बढ़ सकता है। हालांकि ज्यादातर का रेस्क्यू किया जा चुका है। कुएं में गिरे एक बच्चे के बचाने के लिए मुंडेर पर भारी भीड़ जुट गई थी, जिससे कुआं धंसक गया।

विदिशा. राजधानी भोपाल से करीब 120 किमी दूर जिले के गंजबासौदा के लाल पठार गांव में गुरुवार देर रात कुएं में गिरे दो दर्जन से अधिक लोगों को बचाने रातभर रेस्क्यू चलता रहा। हादसे में अभी तक 4 लोगों की मौत की खबर है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। बाकी लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। कई लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की मदद
मुख्यमंत्री ने हादसे के मृतकों के परिवारजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50,000 रुपये एवं निशुल्क इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है।

pic.twitter.com/LazIy7JqkH

Scroll to load tweet…

मुख्यमंत्री लगातार बनाए रखे नजर
राज्य की राजधानी से एनडीआरएफ टीम (NDRF) व अन्य बचाव टीम को तत्काल गांव रवाना किया गया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) खुद इसकी मानिटरिंग करते रहे। मुख्यमंत्री गुरुवार को विदिशा में ही थे। वह अपनी गोद ली बेटियों का कन्यादान करने यहां पहुंचे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल भोपाल से बचाव दल रवाना करने का आदेश दिया। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को भी रवाना किया. राज्य सरकार के एक मंत्री को भी मौके पर रवाना कर दिया था।

कुएं में गिरे 14 साल के लड़के को बचाने जुटी थी भीड़
शुरुआती जांच में सामने आया है कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे 14 साल का एक लड़का रवि अहिरवार कुएं में गिर गया था। करीब 30 फीट गहरे कुएं में 15 फीट पानी था। बच्चे को कुएं से निकालने बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। कुआं सीमेंट के स्लैब से ढंका हुआ था। जब भीड़ उस पर चढ़ी, तो वो टूट गया। इसके बाद 30 से अधिक लोग कुएं में जा गिरे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घायलों को कुएं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

कुछ दिन पहले ही कुएं की मरम्मत की मांग की गई थी
बताया जाता है कि 20 दिन पहले ही ग्राम पंचायत, सरपंच से कुएं की मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। कुआं काफी क्षतिग्रस्त हालत में था।

मुख्यमंत्री को रद्द करना पड़ा दिल्ली का दौरा
मुख्यमंत्री गुरुवार रात करीब 9 बजे दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन हादसे को देखते हुए उन्होंने अपना दौरा कैंसल कर दिया। उन्हें दिल्ली में ग्वालियर के लिए शुरू हो रही फ्लाइट के वर्चुअल उद्घाटन के लिए पहुंचना था।

pic.twitter.com/n72K80rEZC

Scroll to load tweet…