मकर संक्रांति से लेकर क्रिसमस तक 2024 में 24 दिन ऐसे हैं जब ड्राइ डे रहेगा। इस दिन शराब बेचने और परोसने पर रोक रहेगी। देखें ड्राइ डे की पूरी लिस्ट...
नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत हो गई है। हर साल की भांति इस साल भी कई छुट्टियां हैं। इनमें से 24 ऐसे खास दिन हैं जब भारत में 'ड्राइ डे' रहता है। इसका मतलब है कि इस दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शराब बेची नहीं जा सकती।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

इन दिनों को शराब बेचने और उसे परोसने पर रोक रहती है। बार हो या रेस्टोरेंट इन दिनों में शराब नहीं मिलेगा। अगर आप भी जाम छलकाने के शौकीन हैं तो पूरी लिस्ट देख लें कि 2024 में किस-किस दिन ड्राइ डे है।
2024 के ड्राइ डे
जनवरी
- मकर संक्रांति: 15 जनवरी, सोमवार
- गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी, शुक्रवार
- शहीद दिवस: 30 जनवरी, बुधवार
फरवरी
- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: 19 फरवरी, सोमवार
मार्च
- स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती: 5 मार्च, मंगलवार
- शिवरात्रि: 8 मार्च, शुक्रवार
- होली: 25 मार्च, सोमवार
- गुड फ्राइडे: 29 मार्च, शुक्रवार
अप्रैल
- ईद-उल-फितर: 10 अप्रैल, बुधवार
- अंबेडकर जयंती: 14 अप्रैल, शनिवार
- राम नवमी: 17 अप्रैल, बुधवार
- महावीर जयंती: 21 अप्रैल, रविवार
मई
- महाराष्ट्र दिवस: 1 मई, सोमवार
जुलाई
- मुहर्रम और आषाढ़ी एकादशी: 17 जुलाई, बुधवार
- गुरु पूर्णिमा: 21 जुलाई, रविवार
अगस्त
- स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त, बुधवार
- जन्माष्ठमी: 26 अगस्त, सोमवार
सितंबर
- गणेश चतुर्थी: 7 सितंबर, शनिवार
- ईद-ए-मिलाद और अनंत चतुर्दशी: 17 सितंबर, मंगलवार
अक्टूबर
- गांधी जयंती: 2 अक्टूबर, मंगलवार
- निषेध सप्ताह: 8 अक्टूबर, सोमवार
- दशहरा: 12 अक्टूबर, शनिवार
- महर्षि वाल्मिकी जयंती: 17 अक्टूबर, गुरुवार
नवंबर
- दिवाली: 1 नवंबर, शुक्रवार
- कार्तिकी एकादशी: 12 नवंबर, मंगलवार
- गुरु नानक जयंती: 15 नवंबर, शुक्रवार
दिसंबर
- क्रिसमस: 25 दिसंबर, मंगलवार
