पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके 77वें जन्मदिवस पर  ट्वीट करके शुभकामनाएं दी। 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके 77वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने बिग बी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं बच्चन जी। आपके अच्छे स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना करती हूं। ईश्वर करें कि आप इसी तरह अपने अभिनय से विश्व भर के लोगों का मनोरंजन करते रहें।’’

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रसनजित चटर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बच्चन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सिनेमा के लिए आपके प्यार और अथक लगन को सलाम। आप भारतीय सिनेमा के लिए सच्चे मार्गदर्शक और जीती जागती मिसाल हैं।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)