देश में मुक्त एवं जिम्मेदार प्रेस के लिये 1966 से हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है और इसी दिन से भारतीय प्रेस परिषद ने अपना कामकाज शुरू किया था।

कोलकाता: मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के अवसर पर शनिवार को पत्रकारों से बेखौफ होकर सच्ची खबर पेश करने का अनुरोध किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के अवसर पर सभी पत्रकारों को मेरी शुभकामनाएं। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। हमेशा बेखौफ होकर सच दिखायें। रवींद्रनाथ टैगोर के अमर शब्दों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा था, ‘जब मन भयमुक्त होता है तो सिर ऊंचा रहता है...।’’

Scroll to load tweet…

देश में मुक्त एवं जिम्मेदार प्रेस के लिये 1966 से हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है और इसी दिन से भारतीय प्रेस परिषद ने अपना कामकाज शुरू किया था।