नोएडा के एक फ्लैट में गांजे की खेती का भंडाफोड़! 46 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 50 लाख का गांजा जब्त। पुलिस ने खेती के उपकरण और विदेशी वेबसाइट से खरीदे गए बीज भी बरामद किए।

नोएडा। नोएडा के पाई-3 गोल चक्कर के पास पार्श्वनाथ पैनोरमा में एक फ्लैट में गांजे का बगीचा लगाने के आरोप में 46 साल के राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। उसके फ्लैट से गांजा के 80 पौधे जब्त किए गए है। इनकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए है। पुलिस ने गांजा की खेती में इस्तेमाल होने वाले उर्वरक, बीज और अन्य केमिकल भी बरामद किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इससे पहले बेंगलुरु के एक जोड़े को घर में गांजा उगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फेसबुक पोस्ट में महिला ने अपने घर के बगीचे को दिखाया था। इसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस को मिली थी गांजे की खेती की सूचना

ग्रेटर नोएडा पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्श्वनाथ पैनोरमा सोसायटी के एक फ्लैट में गांजे की खेती की जा रही है। डीसीपी साद मिया खांड ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बीटा 2 और इकोटेक 1 पुलिस स्टेशनों और नारकोटिक्स विभाग की टीमों ने पार्श्वनाथ पैनोरमा के फ्लैट पर छापा मारा। यहां फूलों के गमलों में गांजा उगता हुआ पाया गया। हमने 2 ग्राम से थोड़ा अधिक गांजा, 163 ग्राम ओजी और गांजा की खेती के लिए जरूरी रसायन, उर्वरक, बीज और उपकरण जब्त किए।

गांजा के पौधों की देखभाल के लिए भी बहुत ध्यान दिया जा रहा था। नियमित रूप से पानी देने और मिट्टी की देखभाल करने की व्यवस्था थी। चौधरी ने पौधों की वृद्धि के लिए बेहतर तापमान बनाए रखने के लिए 24x7 एयर कंडीशनर चालू रखा था।

गांजे के हर पौधे पर खर्च किए 5-6 हजार रुपए

पौधों को सूर्य की रोशनी मिले इसके लिए आरोपी दरवाजे और खिड़कियां खुली नहीं रख सकता था। इससे लोगों को पता चलने का डर था। इसके लिए उसने रोशनी की व्यवस्था की थी। उसन हर पौधे पर 5-6 हजार रुपए खर्च किए थे। पौधौं को बढ़ने में करीब 110 दिन लगे। वह पिछले 4 महीने से पूरी तरह गांजा की खेती में लगा हुआ था।

पुलिस के अनुसार प्रत्येक पौधे पर चौधरी ने जितना पैसा लगाया उससे 10 गुना अधिक कमाया। उसने बीज सीड्समैन नाम के विदेशी वेबसाइट से खरीदे। सभी लेन-देन पेपाल के माध्यम से किए।

यह भी पढ़ें- WhatsApp पर शादी का कार्ड, इसे डाउनलोड करते ही हो जाता है काम तमाम