अशोक नाम के एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी लिव इन पार्टनर की मां को गोली मार दी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अशोक अपनी प्रेमिका से पालतू कुत्ता को लेकर झगड़ा कर रहा था।

नई दिल्ली। एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने अपनी लिव इन पार्टनर की मां को गोली मार दी। हिस्ट्रीशीटर पालतू कुत्ता रखने को लेकर अपनी लिव इन पार्टनर से झगड़ा कर रहा था। लड़की की मां ने बीच-बचाव की कोशिश की तो अपराधी ने उसे गोली मार दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुत्ते को खाना खिलाने के लिए हो रहा था झगड़ा

घायल महिला की पहचान 40 साल की कंचन के रूप में हुई है। उसे शनिवार को दिल्ली के DBG रोड स्थित घर में गोली मारी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अशोक भाग गया। पुलिस ने बताया कि पालतू कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर कंचन की 22 साल की बेटी से अशोक झगड़ा कर रहा था।

कंधे में लगी गोली
शनिवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को गौशाला रोड के धोबी वाली गली में गोली चलने की सूचना मिली थी। DCP सेंट्रल संजय जैन ने कहा कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना से एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उस वक्त तक पीड़िता कंचन गुप्ता को लोग अस्पताल ले जा चुके थे। संजय जैन ने बताया कि कंचन के कंधे में गोली लगी है। उसकी बेटी अशोक ऊर्फ प्रिंस के साथ कई महीने से रह रही थी। वह एक पालतू कुत्ता लाई थी। अशोक कुत्ते को परेशान करता था, जिसके चलते झगड़ा हुआ।

यह भी पढ़ें- Asianet News से बातचीत में गुलाम नबी ने खोले राज तो BJP ने राहुल गांधी से पूछा- कौन हैं ये व्यापारी? क्यों की मुलाकात?

फरार चल रहा है अशोक
एक महिला ने कंचन को बताया कि अशोक उसकी बेटी के साथ झगड़ा कर रहा है। यह सुन कंचन बेटी के पास पहुंची। इससे अशोक और अधिक गुस्सा हो गया। उसने अपना पिस्टल निकाला और कंचन पर गोली चला दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 27-28 साल का अशोक छह और मामलों में आरोपी है। वह फरार चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम अशोक की तलाश कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Air India के उड़ते विमान में यात्री ने कर दी केबिन क्रू मेंबर्स की पिटाई, दिल्ली लौटी लंदन जा रही फ्लाइट