मणिपुर में नया साल के पहले ही दिन भारी हिंसा के दौरान चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हिंसा में कई लोग घायल हैं।

New year first day Manipur violence: नए साल पर जब दुनिया जश्न मना रही थी तो मणिपुर में खूनी खेल हो रहा था। मणिपुर में नया साल के पहले ही दिन भारी हिंसा के दौरान चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हिंसा में कई लोग घायल हैं। राज्य के पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों का एक ग्रुप जबरन वसूली कर रहा था और उन लोगों ने ही ऑटोमैटिक हथियार से गोलियां बरसाईं। मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने वीडियो मैसेज जारी कर शांति बनाए रखने की अपील की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पांच जिलों में लगाया गया कर्फ्यू

मणिपुर में न्यू ईयर के पहले दिन हिंसा भड़कने के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के बाद थौबल, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने की हिंसा की निंदा

हिंसा के बाद मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने हिंसा की निंदा करते हुए वीडियो मैसेज जारी करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील किए हैं। वीडियो मैसेज में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा: मैं निर्दोष लोगों की हत्या पर बेहद दुख व्यक्त करता हूं। हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगा दी हैं। मैं हाथ जोड़कर लिलोंग (जहां घटना हुई) के निवासियों से अपील करता हूं कि वे दोषियों को पकड़ने में सरकार की मदद करें। मैं वादा करें कि सरकार कानून के तहत न्याय देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

दो दिन पहले मोरेह में हिंसा

दो दिन पहले ही 30 दिसंबर 2023 को राज्य के बार्डर शहर मोरेह में संदिग्ध विद्रोहियों और पुलिस कमांडोज के बीच झड़प हुई थी। इस हिंसा में चार जवान घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि विद्रोहियों ने कई आरपीजी फायर किए। यह मोरेह तुरेलवांगमा लीकाई में सीडीओ चौकी भवन के अंदर फट गए। चौकी भवन में कमांडो घायल हो गए।

बीते साल मई से हिंसा लगातार

मणिपुर करीब एक साल से सुर्खियों में है। बीते साल 2023 की 3 मई को राज्य में हिंसा भड़की थी। मैतेई और कुकी समुदायों के बीच भड़की हिंसा आज की तारीख में भी जारी है। इस हिंसा में करीब 200 लोगों की जान जा चुकी है। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना पर सीजेआई चंद्रचूड़ बोले-जजमेंट के बाद उसे वहीं छोड़ देता