पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पाकिस्तान से खास कनेक्शन बताया जा रहा है। वो देश के विभाजन का दर्द भी झेल चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उस गांव के बारे में यहां। जहां मनमोहन सिंह ने अपना बचपन बिताया था।

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। उनके निधन से इस वक्त आम जनता से लेकर देश के कई बड़े नेता-अभिनेता गम में डूबे हुए हैं। वहीं, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पाकिस्तान से खास कनेक्शन बताया जा रहा है। वो देश के विभाजन का दर्द भी झेल चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उस गांव के बारे में यहां। जहां मनमोहन सिंह ने अपना बचपन बिताया था। साथ ही उनके मजेदार किस्सों के बारे में यहां।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गाह गांव में हुआ जन्म

पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब प्रांत के चकवाल जिले के गाह गांव में उनका जन्म हुआ था। 2007 में पंजाब प्रांत की तत्कालीन सरकार ने गाह गांव को आदर्श गांव के तौर पर बनाने का ऐलान किया था। क्योंकि लोग उनके किए काम से काफी प्रभावित थे।

पाकिस्तान से है नाता

पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब प्रांत के चकवाल जिले के गाह गांव में उनका जन्म हुआ था। 2007 में पंजाब प्रांत की तत्कालीन सरकार ने गाह गांव को आदर्श गांव के तौर पर बनाने का ऐलान किया था।

इस स्कूल में की पढ़ाई

यह स्कूल ‘मनमोहन सिंह गवर्नमेंट बॉयज स्कूल’ के नाम से जाना जाता है। यहां पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी।

दोस्त राजा मोहम्मद संग की पढ़ाई

मनमोहन सिंह के राजा मोहम्मद अली ने बताया कि वो दोनों साथ में पढ़ाई और खेला करते थे। बाद में मनमोहन सिंह चकवाल कस्बे में चले गए थे।

गांव भी करता है धन्यवाद

राजा मोहम्मद अली ने अपनी बात रखते हुए कहा कि गाह गांव के लोग आज भी मनमोहन सिंह को धन्यवाद देते हैं। उन्हीं के चलते गांव में विकास हो रहा है। मोहम्मद अली बताते हैं कि वह एक बार भारत आए थे। यहां उन्होंने मनमोहन सिंह और उनके परिवार से मुलाकात की थी।

ये भी पढ़ें-

ये हैं मनमोहन सिंह के वो यादगार 5 फैसले, जिन्हें देश कभी नहीं भूलेगा

पत्थर की लकीर साबित हुआ था मनमोहन सिंह का राजनीतिक सफर, विपक्ष पर रहा था दबाव