दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, मैरी कॉम को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने 'चैंपियंस एंड वेटरंस' समिति का अध्यक्ष चुना है। एआईबीए के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने यह फैसला किया। 

नई दिल्ली. दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, मैरी कॉम को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने 'चैंपियंस एंड वेटरंस' समिति का अध्यक्ष चुना है। एआईबीए के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने यह फैसला किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम को लिखे पत्र में कहा, खुशी के साथ आपको सूचित करता हूं कि एआईबीए के निदेशकों के बोर्ड के मेल से वोटिंग के बाद आपको एआईबीए की चैम्पियंस एंड वेटरंस समिति का अध्यक्ष चुना गया है।

पिछले साल दिसंबर में किया गया समिति का गठन
विश्व मुक्केबाजी में बदलाव और बेहतरी के लिए पिछले साल दिसंबर में ही चैंपियंस एंड वेटरंस समिति का गठन हुआ था। इसमें दुनियाभर के सम्मानजनक दिग्गज और उन चैंपियन मुक्केबाजों को शामिल किया गया था जो अपना अनुभव साझा करना चाहते हैं। 

ओलंपिक की तैयारी में जुटीं मैरीकॉम
मैरीकॉम टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने 2001 से अब तक हुए सभी 8 संस्करणों में पदक जीता है। मैरीकॉम ने 2012 में ओलंपिक जीता था। मैरी कॉम पर एक फिल्म भी बन चुकी हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा ने उनका किरदार निभाया है। मैरी कॉम ने 2001, 2002, 2005, 2006, 2008, 2010, 2012, 2019 में विश्व चैंपियन बनीं। मैरीकॉम को 2003 में अर्जुन पुरस्कार, 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें 2006 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। 2013 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।