दिल्ली के शहादरा के झिलमिल एरिया में स्थित एक रबर फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। इसमें तीन लोगों के मरने की खबर है। 

दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर आग ने लाखों का नुकसान करने के बाद मासूमों की जिंदगी लील ली। शहादरा के झिलमिल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई। इस हादसे में दो महिला और एक पुरुष के मौत की खबर है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में रबर और प्लास्टिक के सामान बनाए जाते हैं। आग कैसे लगी, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। आग लगने की खबर फैलते ही मौके पर 26 फायर इंजन्स भेजे गए, जिन्हें आग को बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

आग से जल रहे लोग, सो रहा प्रशासन 

दिल्ली में इसी साल आगजनी की कई घटनाएं सामने आईं। इस साल अप्रैल में झिलमिल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भी आग लग गई थी। वहीं मार्च में वेस्ट दिल्ली के मुंडका में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी। जबकि फरवरी में सेंट्रल दिल्ली के एक होटल में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन इन सभी घटनाओं के बावजूद प्रशासन कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा। जिस कारण आए दिन ऐसी घटनाएं होती जा रही है।