दिल्ली एमसीडी चुनाव (MCD Polls) में भाजपा को आप ने हरा दिया है। आप ने 134 सीट हासिल किया है। दिल्ली में भाजपा के सात सांसद हैं। इनमें से सिर्फ गौतम गंभीर और डॉ हर्षवर्धन ही अपनी पार्टी को अधिक सीटें दिलाने में कामयाब रहे। 

नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी चुनाव (MCD Polls) में भाजपा को आप के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। आम आदमी पार्टी ने 134 सीट हासिल किया है। दिल्ली में भाजपा के सात सांसद हैं। इनमें से सिर्फ गौतम गंभीर और डॉ हर्षवर्धन ही अपनी पार्टी को अधिक सीटें दिलाने में कामयाब रहे। बाकी छह सांसदों के लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को हार मिली है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड

  • रमेश बिधूड़ी: रमेश बिधूड़ी साउथ दिल्ली से भाजपा सांसद हैं। उनके लोकसभा क्षेत्र में 37 सीट हैं। इनमें से बीजेपी को 13 और आप को 23 सीटें मिली हैं। 1 सीट कांग्रेस को मिली है।
  • गौतम गंभीर: गौतम गंभीर ईस्ट दिल्ली से सांसद हैं। उनके क्षेत्र में 36 सीटें हैं। इनमें से 22 पर बीजेपी, 11 पर आप और 3 पर कांग्रेस को जीत मिली। 
  • मनोज तिवारी: मनोज तिवारी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद हैं। उनके क्षेत्र में 41 सीटें हैं। इनमें से 19 पर बीजेपी, 18 पर आप और 4 पर कांग्रेस को जीत मिली है। 
  • डॉ हर्षवर्धन: डॉ हर्षवर्धन चांदनी चौक से सांसद हैं। उनके क्षेत्र में 30 सीटें हैं। इनमें से 16 पर बीजेपी और 14 पर आप को जीत मिली।
  • मीनाक्षी लेखी: सांसद मीनाक्षी लेखी के लोकसभा क्षेत्र नई दिल्ली में 25 सीटें हैं। इनमें से 5 पर बीजेपी को और 20 पर आप को जीत मिली।
  • हंसराज हंस: हंसराज हंस के क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिल्ली में 43 सीटें हैं। इनमें से बीजेपी को 14, आप को 26, कांग्रेस को 1 और अन्य को 2 सीटें मिली।
  • परवेश वर्मा: परवेश वर्मा वेस्ट दिल्ली से सांसद हैं। उनके क्षेत्र में 38 सीटें हैं। इनमें से बीजेपी को 15, आप को 22 और अन्य को 1 सीट मिले।

यह भी पढ़ें- MCD Polls: आप की जीत पर बोले केजरीवाल, दिल्ली की सफाई के लिए चाहता हूं प्रधानमंत्री का आशीर्वाद
यह भी पढ़ें- आप को मिले स्पष्ट बहुमत से खत्म हुआ MCD में भाजपा का 15 साल का राज, केजरीवाल ने PM से मांगा आशीर्वाद