बेंगलुरु में एक महिला MDMA की तस्करी करते हुए पकड़ी गई। वह प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स छिपाकर छात्रों को बेचती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bengaluru MDMA Smuggling: कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने 34 साल की एक महिला को सिंथेटिक ड्रग MDMA (Synthetic Drug MDMA) की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए ड्रग की कीमत लाखों रुपए है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पकड़ी गई महिला का नाम अनिला रवींद्रन है। वह अंचलुम्मूडु की रहने वाली है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को उसे हिरासत में लिया। शक्तिकुलंगरा पुलिस और कोल्लम सिटी पुलिस जिला एंटी-नारकोटिक स्पेशल एक्शन फोर्स (DANSAF) ने उसकी कार का पीछा किया और पकड़ा।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नींदकारा पुल के पास अनिला रवींद्रन की कार को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच निकली थी। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया और अनिला की गाड़ी रोकी। उसके पास से लगभग 90 ग्राम MDMA बरामद हुआ।

प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स छिपाकर तस्करी करती थी अनिला रवींद्रन

अनिला रवींद्रन अपने प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स छिपाकर तस्करी करती थी। पुलिस को शुरू में उसकी कार में 50 ग्राम MDMA मिला था। मेडिकल जांच से पता चला कि उसने अपने प्राइवेट पार्ट में 40 ग्राम ड्रग्स छिपाई थी। सबूत के तौर पर उसकी कार जब्त की गई है।

स्कूल-कॉलेज के छात्रों को ड्रग्स बेचती थी महिला

महिला कोल्लम शहर में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को ड्रग्स बेचती थी। उसका ड्रग तस्करी का इतिहास भी रहा है। वह पहले भी MDMA तस्करी के एक अन्य मामले में शामिल रही है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि महिला किससे ड्रग्स लेती थी।

क्या है MDMA?

MDMA एक टैबलेट जैसी दवा है। यह एक सिंथेटिक ड्रग्स है। इसे लैब में तैयार किया जाता है। इसका इस्तेमाल नशे के लिए ड्रग्स की तरह होता है। MDMA को आम बोलचाल की भाषा में "ecstasy" कहा जाता है। इसे अक्सर "पार्टी ड्रग" के रूप में जाना जाता है।

इस सप्ताह मंगलुरु पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग व्यापार का पर्दाफाश करने के लिए एक अभियान के दौरान 75 करोड़ रुपए की 37 किलोग्राम से अधिक एमडीएमए जब्त की थी। यह कर्नाटक में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग खेप थी। पुलिस पता चला है कि तस्करों द्वारा MDMA की सप्लाई दिल्ली और बेंगलुरु के बीच हवाई जहाज के जरिए की जा रही थी।