कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने अपने ट्विटर पर एक छोटी चिड़िया का किस्सा शेयर किया। उन्होंने चिड़िया की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, यह छोटी चिड़िया कांच की खिड़की की तरफ उड़ान भर रही थी। तभी फर्श पर गिर गई। मैंने इसे बचाने की कोशिश की, लेकिन देर हो चुकी थी।   

मुंबई. कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने अपने ट्विटर पर एक छोटी चिड़िया का किस्सा शेयर किया। उन्होंने चिड़िया की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, यह छोटी चिड़िया कांच की खिड़की की तरफ उड़ान भर रही थी। तभी फर्श पर गिर गई। मैंने इसे बचाने की कोशिश की, लेकिन देर हो चुकी थी। इसकी मृत्यु हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्विटर यूजर्स ने जताया दुख, दी नसीहत
- मिलिंद देवरा द्वारा फोटो ट्वीट करने के बाद यूजर्स ने दुख जताया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, दुख की बता है। मुंबई में स्पैरो सहित ये छोटे पक्षी दुर्लभ हैं। आपने आरे को नष्ट करने के लिए बीजेपी और एसएस का विरोध क्यों नहीं किया ?? इतने सारे पक्षी और जानवर भी वहां प्रभावित हुए हैं। 

- एक यूजर ने लिखा, यह दिल दुखाने वाला है। लेकिन आप इसे वैसे भी नहीं बचा पाए हैं। मैंने अपने दरवाजे पर एक बार एक बच्चे के कबूतर को पाया और उसे खिलाने की कोशिश की। लेकिन केवल उनकी मां ही उन्हें खाना खिला सकती हैं। मैं उसे एक पशु चिकित्सक के पास ले गया, लेकिन वो भी बहुत कुछ नहीं कर सके। मैंने उसे रुई से दूध पिलाने की कोशिश की लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। मुझे बुरा लगा।

- एक अन्य यूजर ने लिखा कि पेड़ काटने का यह लाइव उदाहरण है।

Scroll to load tweet…