राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक खदान में विस्फोट से एक लेफ्टिनेंट सहित चार सैनिक घायल हो गए। घायल जवानों को तत्काल राजौरी सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया था, इसके बाद इन सभी को उधमपुर के कमान अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया।
श्रीनगर. राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक खदान में विस्फोट से एक लेफ्टिनेंट सहित चार सैनिक घायल हो गए। घायल जवानों को तत्काल राजौरी सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया था, इसके बाद इन सभी को उधमपुर के कमान अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

जवानों की हालत स्थिर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल जवानों की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं सेना के अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। इससे पहले 31 दिसंबर को भी नौशेरा में हुए एक माइन ब्लास्ट में एक स्थानीय नागरिक घायल हुआ था।
