पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी हस्तियों, क्रिकेटर्स, कलाकारों और मीडिया संस्थानों के सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिए हैं।

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच पाकिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। इसे रोकने के लिए भारत सरकार एक्शन में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान के पास "विश्वसनीय खुफिया जानकारी" है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत 24 से 36 घंटे के भीतर पाकिस्तान पर सैन्य हमला कर सकता है।

शहबाज शरीफ से बाबर आजम तक पाकिस्तान के इन लोगों के अकाउंट हुए भारत में बैन

  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का आधिकारिक यूट्यूब चैनल भारत में बैन हो गया है।
  • पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान के Instagram अकाउंट भारत में ब्लॉक।
  • शोएब अख्तर, बासित अली और शाहिद अफरीदी के सोशल मीडिया अकाउंट भी ब्लॉक।
  • पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन।
  • पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और गायक आतिफ असलम के इंस्टाग्राम अकाउंट भारतीय यूजर के लिए बैन।
  • माहिरा खान, हनिया आमिर, सनम सईद, बिलाल अब्बास, इकरा अजीज, इमरान अब्बास, सजल अली और अली जफर जैसे पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक।
  • जियो न्यूज, डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज और समा टीवी जैसे मीडिया संस्थान के यूट्यूब चैनल बैन।
  • पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल भारत में बंद।

भारत ने क्यों ब्लॉक कराया पाकिस्तान के लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब चैनल?

भारत और पाकिस्तान के अधिकतर लोग हिंदी जानते हैं। पाकिस्तान के बहुत से क्रिकेटर और कलाकार को भारत के लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर फॉलो किया जाता है। पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ बातें फैला रहे थे। इसे रोकने के लिए भारत सरकार ने इनके सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब चैनल भारत में ब्लॉक कराए हैं।