मंत्री का यह बयान जब मीडिया में आया तो सोशल मीडिया में लोग उनके खिलाफ जमकर प्रतिक्रिया देने लगे। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।  

भोपाल. देश में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। तेल की बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता परेशान है। बढ़ती कीमतों देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर मध्य प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा का हैरान कर देने वाला बयान दिया है। ओमप्रकाश सकलेचा मध्यप्रदेश में लघु सूक्ष्म उद्योग मंत्री हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

क्या कहा मंत्री ने
मंत्री सकलेचा ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दानों से जनता परेशान के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद देती है जब तक एक भी परेशानी न आए तो आनंद भी नहीं आता है। सकलेचा का वीडियो भी सामने आया है। 

लोग कर रहे हैं कमेंट
मंत्री का यह बयान जब मीडिया में आया तो सोशल मीडिया में लोग उनके खिलाफ जमकर प्रतिक्रिया देने लगे। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार
बता दें कि कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच गई है। मध्यप्रदेश में कई जिलों में पेट्रोल 100 रुपए से ज्यादा बिक रहा है तो डीजल की कीमतें 100 रुपए के करीब पहुंचने वाली है।