हैदराबाद  पुलिस ने दरिंदगी करने वाले आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। जिसके बाद अब केरल में भीड़ ने रेप के आरोपी पर जानलेवा हमला कर दिया है। जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

पलक्कड़. देश भर में महिलाओं के साथ बढ़ते रेप की घटनाओं का विरोध जोरों पर है। इसके साथ ही लोग आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। वहीं, हैदराबाद पुलिस ने दरिंदगी करने वाले आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। जिसके बाद अब केरल में भीड़ ने रेप के आरोपी पर जानलेवा हमला कर दिया है। जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दरअसल, यह मामला केरल के वलायर का है। जहां आरोपी ने वर्ष 2017 में रेप की घटना को अंजाम दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में लटकता मिला था शव 

13 वर्षीय मासूम लड़की के साथ 13 जनवरी 2017 को आरोपियों ने दरिंदगी की थी। यह घटना पलक्कड़ जिले के वालयार गांव की है। जहां आरोपियों ने रेप की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद नाबालिग लड़की का शव कमरे में लटकता मिला था। इस दौरान मृतका की छोटी बहन ने आरोपियों को कमरे से बाहर निकलते हुआ देखा था। जिसके बाद उसने पुलिस के सामने बयान दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया था। लेकिन आरोपियों ने दो महिने बाद दूसरी बहन को भी मौत के घाट उतार दिया था। 

सबूत के आभाव में बरी हो गए थे आरोपी 

यहां की पॉक्सो कोर्ट ने तीनों आरोपियों को एक महीने पहले सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। दो अन्य लोगों को पहले ही छोड़ दिया गया था, जिनमें से एक को बाद में मृत पाया गया था। जांच अधिकारियों के हिस्से में लापरवाही और चूक के खिलाफ पूरे केरल में और सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन और आरोप लगाए गए थे। लेकिन राज्य सरकार ने केरल उच्च न्यायालय में बरी किए जाने के खिलाफ अपील दायर की थी।