आज रात 1.55 बजे चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा पर उतरेगा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन ने यह कारनामा किया है। लेकिन चंद्रमा के अनदेखे दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला भारत पहला देश होगा। चंद्रमा पर लैंडर विक्रम की लैंडिंग को लेकर पीएम मोदी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने सभी देशवासियों से इसे देखने का आग्रह किया। 

नई दिल्ली. आज रात 1.55 बजे चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा पर उतरेगा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन ने यह कारनामा किया है। लेकिन चंद्रमा के अनदेखे दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला भारत पहला देश होगा। चंद्रमा पर लैंडर विक्रम की लैंडिंग को लेकर पीएम मोदी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने सभी देशवासियों से इसे देखने का आग्रह किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोदी ने कहा- खुद की फोटो शेयर करें

- मोदी ने ट्वीट किया, मैं आप सभी से चंद्रयान-2 के विशेष क्षणों को देखने का आग्रह करता हूं। चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को चंद्रमा पर उतरते हुए जरूर देखें और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करें। मैं उनमें से कुछ को रीट्वीट करूंगा।

- उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, "मैं 22 जुलाई 2019 से चन्द्रयान-2 से संबंधित सभी अपडेट्स लगातार ले रहा हूं। यह मिशन भारतीय प्रतिभा और तप की भावना को प्रदर्शित करता है। इसकी सफलता से करोड़ों देशवासियों को लाभ होगा।

Scroll to load tweet…