14 जुलाई को दक्षिण केरल के कोल्लम जिले से मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। यह एक गंभीर वायरल बीमारी है। मंकीपॉक्स आमतौर पर बुखार, दाने और सूजी हुई लिम्फ नोड्स के साथ प्रकट होता है और इससे कई तरह की चिकित्सीय जटिलताएं हो सकती हैं।

नई दिल्ली। देश की राजधानी में रह रहे एक नाइजीरियाई व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित हो गया है। दिल्ली में रहने वाले 35 वर्षीय नाईजीरियाई व्यक्ति की विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है। देश में मंकीपॉक्स संक्रमितों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। दिल्ली में संक्रमण रिपोर्ट दो हो चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अस्पताल में भर्ती कराया गया नाइजीरियन व्यक्ति

नाइजीरियाई नागरिक को संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मंकीपॉक्स के लिए नोडल अस्पताल है। नाइजीरियन को पिछले पांच दिनों से छाले और बुखार है। उसके सैंपल, पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजे गए थे। सोमवार की शाम को रिपोर्ट आई तो वह संक्रमित पाया गया। अफ्रीकी मूल के मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीजों को भी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान में भी एक केस

मंकीपॉक्स के लक्षण वाले एक 20 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को ही जयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके नमूने पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भेज दिए गए हैं। रविवार देर रात युवक को किशनगढ़ से रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें मंकीपॉक्स के मामलों के लिए बनाए गए विशेष वार्ड में निगरानी में रखा गया है। डॉ सिंह ने कहा कि युवक पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित है और उसके शरीर पर चकत्ते हैं।

मंकीपॉक्स से केरल में पहली मौत

केरल में मंकीपॉक्स से एक युवक की मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवक हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से वापस लौटा था। शनिवार को युवक की मौत हो गई थी। युवक की मंकीपॉक्स के लिए रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक की मौत के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मृतक के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने हाईलेवल मीटिंग करके आवश्यक एसओपी का निर्देश दी हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि मृतक युवा था। किसी अन्य बीमारी या स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित नहीं था। इसलिए स्वास्थ्य विभाग उसकी मृत्यु के कारणों की जांच कर रहा...Read more

यह भी पढ़ें:

संजय राउत की मुश्किलें और बढ़ी: ED जांच में महिला की एंट्री, रेप व हत्या की धमकी का केस

Patra chawl land scam: संजय राउत अरेस्ट, हिरासत में भी भगवा गमछा लहराते विजेता की तरह पहुंचे थे ED ऑफिस

संजय राउत की कहानी: कभी थे मुंबई के सबसे चर्चित क्राइम रिपोर्टर जो अंडरवर्ल्ड की सटीक खबर रखता था

हावड़ा में झारखंड के तीन विधायकों की गाड़ियों में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद

प्रधानमंत्री आवास और राजभवनों का घेराव करेगी कांग्रेस, 5 अगस्त को सामूहिक गिरफ्तारी देंगे कांग्रेसी