प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई लेवल बैठक की है। पीएम ने स्थिति का जायजा लिया और मंत्रियों व अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

नई दिल्ली। मानसून की बारिश उत्तर भारत के कई राज्यों में कहर बरपा रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में स्थिति भयावह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बारिश और बाढ़ को लेकर हाई लेवल बैठक की। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया और उन्हें जरूरी निर्देश दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की। उन्होंने भारत के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। पीएम ने यह जाना कि प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें किस तरह काम कर रहीं हैं। पीएम ने राहत और बचाव अभियान को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों को निर्देश दिए।

Scroll to load tweet…

भूस्खलन और बाढ़ से हुई है 22 लोगों की मौत

उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश के चलते हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के चलते कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रिकॉर्ड बारिश हुई है। इसके चलते स्कूलों को बंद करना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश में नदियों के उफनाने से लोग फंस गए हैं। केरल के त्रिशूर के 17 मेडिकल छात्र हिमाचल में फंस गए हैं।

Scroll to load tweet…

गंभीर स्थिति को देखते हुए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि अपने घरों में ही रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से नहीं निकलें। हिमाचल प्रदेश ने स्कूलों और कॉलेजों को दो दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें- नॉर्थ इंडिया में Heavy Rain Alert: बाढ़ के बीच 22 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, 25 राज्यों के लिए चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में 700 से अधिक सड़कें हुईं बंद
पिछले 36 घंटों में हिमाचल प्रदेश में 14 बड़े भूस्खलन हुए हैं और 13 फ्लैस फ्लड आए हैं। इनके चलते 700 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। अचानक आई बाढ़ के कारण एक पुल ढह गया और कई घर बह गए। लगातार बारिश के कारण सड़कों और पुलों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली में भी सड़कें जलमग्न हो गईं हैं। नावों की मदद से जलजमाव प्रभावित इलाकों से लोगों को घरों से निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Heavy Rain North India: उत्तराखंड में बाढ़ में बह रही बस से कूदे यात्री, UK-हिमाचल सहित 7 स्टेट में अब तक 56 की मौत